Township

Township: नोएडा के पास नया टाउनशिप, घर लिया तो दिल खुश हो जाएगा

Trending गाज़ियाबाद
Spread the love

Township: अगर आप नोएडा के पास में अपने सपनों का घर तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

Township: अगर आप नोएडा के पास में अपने सपनों का घर खरीदने (Buying a Home) की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि गाजियाबाद में एक नई और बेहतरीन टाउनशिप ‘इंदिरापुरम विस्तार’ (Indirapuram Extension) का ऐलान हो गया है। यह टाउनशिप अब तक के सबसे लोकप्रिय और व्यवस्थित आवासीय क्षेत्र इंदिरापुरम से भी ज्यादा आधुनिक और सुविधाजनक होगी। यहां छोटे से लेकर बड़े साइज के प्लॉट्स (Plots) तक उपलब्ध होंगे, जो आम लोगों से लेकर बिल्डर्स तक सभी की जरूरतों को पूरा करेंगे। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

‘इंदिरापुरम विस्तार’ की योजना हुई तैयार

आपको बता दें कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) इस नई टाउनशिप को ‘इंदिरापुरम विस्तार’ नाम से विकसित करने जा रहा है। लगभग 93 हेक्टेयर (करीब 230 एकड़) भूमि में फैली इस योजना में रिहायशी प्लॉट्स, ग्रुप हाउसिंग, कमर्शियल क्षेत्र और अत्याधुनिक शहरी सुविधाएं शामिल होंगी। इस टाउनशिप का उद्देश्य इंदिरापुरम जैसा ही एक और सुव्यवस्थित और किफायती शहर बसाना है, जिससे बढ़ती जनसंख्या के बोझ को कम किया जा सके और आम नागरिकों को उनके बजट में घर मिल सकें।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से सीधे गाजियाबाद, वो भी बिना ब्रेक के!

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी टाउनशिप

इंदिरापुरम विस्तार टाउनशिप एक स्मार्ट सिटी (Smart City) की तर्ज पर विकसित की जाएगी। इसमें चौड़ी सड़कें, व्यवस्थित सीवरेज सिस्टम, 24 घंटे बिजली और पानी की आपूर्ति, ग्रीन बेल्ट, स्कूल, अस्पताल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, पार्क और सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी। यह टाउनशिप मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए किफायती और आधुनिक आवास का बेहतरीन विकल्प होगी।

कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर

यह नई टाउनशिप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अच्छी तरह जुड़ी होगी, जिससे दिल्ली, नोएडा और मेरठ जैसे शहरों तक आसान पहुंच होगी। इसके अलावा, निर्माण कार्य और वाणिज्यिक गतिविधियों से हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

रियल एस्टेट सेक्टर में नई उम्मीद

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स (Real Estate Experts) ने इस परियोजना की सराहना की है। मिगसन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर यश मिगलानी ने कहा कि यह योजना रियल एस्टेट सेक्टर को नई दिशा देगी और मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदना आसान बनाएगी। काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर अमित मोदी ने कहा कि टाउनशिप में इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और हरित क्षेत्रों का संतुलन इसे खास बनाएगा।

अंसल हाउसिंग के डायरेक्टर कुशाग्र अंसल ने कहा कि जीडीए का मास्टरप्लान स्मार्ट सिटी की अवधारणा को मजबूत करता है। वहीं, एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने इस परियोजना को गाजियाबाद के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बताते हुए कहा कि यह रियल एस्टेट को मजबूती देगी और निवेश के नए अवसर पैदा करेगी।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में यहां भूलकर भी ना खरीदें जमीन, 39 डेवलपर्स अवैध घोषित

आम लोगों के लिए किफायती आवास

इंदिरापुरम (Indirapuram) जैसे क्षेत्रों में बढ़ती कीमतों के कारण घर खरीदने में असमर्थ लोगों के लिए यह टाउनशिप एक सुनहरा अवसर होगी। यहां 100 वर्ग मीटर से लेकर बड़े प्लॉट उपलब्ध होंगे, साथ ही बिल्डर्स और हाउसिंग सोसाइटी के लिए ग्रुप हाउसिंग के भूखंड भी आवंटित किए जाएंगे। यह परियोजना गाजियाबाद को नई पहचान देने के साथ-साथ मध्यम वर्ग के घर के सपने को साकार करेगी।