Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए नए यूटर्न का निर्माण शुरू
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ते ट्रैफिक (Traffic) दबाव को कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने नए यूटर्न बनाने का काम शुरू कर दिया है। इनमें से एक यूटर्न गैलेक्सी वेगा (Uturn Galaxy Vega) गोल चक्कर के सामने बनाया जा रहा है, जिसे अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: पंचशील हाइनिस में AOA चुनाव को लेकर ताजा अपडेट जरूर पढ़िए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ट्रैफिक की बढ़ती समस्या का समाधान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में बढ़ते ट्रैफिक के कारण आए दिन जाम (Jam) की समस्या उत्पन्न हो रही है, विशेषकर सुबह और शाम के समय में। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) लगातार नए प्लान बना रहा है। इसी कड़ी में, एकमूर्ति गोलचक्कर के आगे गैलेक्सी वेगा गोल चक्कर के बीच नया यूटर्न बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही टाउन सेंट्रल मॉल के पास भी एक नया यूटर्न बन रहा है, जो अगले माह तक पूरा हो जाएगा।
ग्रुप हाउसिंग की वजह से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसकी वजह से वाहनों का दबाव मुख्य सड़क पर काफी बढ़ गया है। खासतौर पर सुबह और शाम के वक्त जाम की समस्या और भी बढ़ जाती है। इसके समाधान के लिए गौड़ चौक पर अंडरपास का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे जाम की समस्या को कम किया जा सके।
नया यूटर्न बनाने का काम शुरू
इसके बाद, गैलेक्सी वेगा सोसायटी (Galaxy Vega Society) के पास, एकमूर्ति गोल चक्कर के सामने मुख्य सड़क पर नया यूटर्न बनाया जाएगा। गुरुवार से इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है, और जेसीबी के माध्यम से खुदाई का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य को अगले एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, ताकि यह यूटर्न जल्द से जल्द जनता के लिए खोल दिया जा सके।
ये भी पढ़ेः Noida Airport: बिना जाम डायरेक्ट पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट..ये रही डिटेल
ट्रैफिक में राहत की उम्मीद
इसके बाद एकमूर्ति गोल चक्कर के दूसरे तरफ पहले ही एक यूटर्न (U-Turn) बन चुका है। दोनों तरफ यूटर्न बनने के बाद, एकमूर्ति गोल चक्कर पर ट्रैफिक जाम में काफी राहत मिलने की संभावना है।
ग्रेनो वेस्ट के निवासी मनीष कुमार (Manish Kumar) ने बताया कि यहां सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा रहता है, जिससे जाम की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा गोल चक्कर पर यूटर्न बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आ सकेगी।
