नोएडा-गाजियाबाद FNG एक्सप्रेसवे पर मौत का ब्रेकर !

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-63 (Sector-63) के सामने गढ़ी गोलचक्कर पर एक दुखद हादसा हो गया है। हादसे में युवक की जान चली गई है। एक्सप्रेसवे (Expressway) पर बने ब्रेकर पर युवक की बाइक उछल कर अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर व उसके साथी इलाज के लिए उसे गाजियाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत (Noida Biker died) घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली AIIMS से गुड न्यूज़ आ गई..आप भी पढ़ लीजिए

PIc Social Media

ये भी पढ़ेंः वाह रे सर्वोत्तम वर्ल्ड बिल्डर..किसी और के प्रोजेक्ट को अपना बता रहे!

ब्रेकर जिस से बाइक उछली है उसे नोएडा अथॉरिटी ने कई साल पहले बनवाया था। मौजूदा समय में इस पर सफेद पेंट या रेडियम रिफ्लेक्टर भी नहीं है। आस पास लोगों को कहना है कि इस खतरनाक ब्रेकर की वजह से ही यह हादसा हुआ है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फिरोज (24) निवासी चोटपुर के रूप में हुई है। फिरोज बाइक मैकेनिक (Bike Mechanic) था। जो गुरुवार की रात को गौड़ सिटी (Gaur City) जा रहा था। युवक हेलमेट भी लगाए हुए था। गढ़ी गोल चक्कर (Garhi Roundabout) के पास बाइक ब्रेकर पर अचानक उछली और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान लगे झटके से फिरोज बाइक से हवा में चला गया। जब वह सड़क पर गिरा तो उसका हेलमेट भी निकल गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हादसे के बाद कई मीटर तक फिसलता रहा। कई बार पलटने के बाद स्थिर हुआ। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। यही चोट मौत का कारण बनी। थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

नोएडा अथॉरिटी ने यह ब्रेकर यहां पर कई साल पहले बनवाया था। शुक्रवार शाम तक ब्रेकर पर सफेद पेंट की पुताई नहीं थी। इस वजह से यह ब्रेकर दूर से दिखाई नहीं देते है। किनारों पर जरूर थोड़ा पेंट बचा हुए है। यह निर्देश भी हो चुके हैं कि ऐसे खतरनाक ब्रेकर हटाए जाएंगे। पुराने बने ब्रेकर को विटुमिन ब्रेकर कहा जाता है। इनकी जगह पर टेबल टॉप ब्रेकर बनाए जाने हैं। टेबल टॉप भी एक तरह के ब्रेकर होते हैं, लेकिन इनकी ऊंचाई कम करने के साथ ही रैंप भी बनाया जाता है। टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनने हैं। इनकी लंबाई 5 मीटर और ऊंचाई सड़क से 10 सेंटीमीटर की होती है। रैंप 1.70 सेंटीमीटर रखा जाता है। इस ब्रेकर पर ये काम नोएडा अथॉरिटी के ट्रैफिक सेल की तरफ से नहीं करवाए गए। बहलोलपुर निवासी अतुल यादव ने बताया कि अथॉरिटी अधिकारी इस ब्रेकर पर आंख मूंदे हुए हैं। अतुल के अनुसार यह हादसा सिर्फ और सिर्फ ब्रेकर की वजह से हुआ है। यह ब्रेकर अंधेरे में दिखता भी नहीं है। इसलिए तत्काल इसकी पेंट करवाई जाए और अथॉरिटी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो।
ट्रैफिक सेल को याद आई जिम्मेदारी
हादसे की सूचना के बाद नोएडा अथॉरिटी के ट्रैफिक सेल को अपनी जिम्मेदारी याद आई है। ट्रैफिक सेल के सीनियर मैनेजर एके शर्मा ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर से ब्रेकर की रिपोर्ट मांगी गई है। ब्रेकर पर सफेद पुताई तत्काल कराने के निर्देश दिए गए हैं। आगे इस ब्रेकर को हटवाकर टेबल टॉप बनवाया जाएगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi