Rajasthan

Rajasthan: 78वें सेना दिवस परेड की मेजबानी करेगा जयपुर, CM भजनलाल शर्मा ने जताया गर्व

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के लिए यह गर्व का विषय है कि वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड (Army Day Parade) की मेजबानी जयपुर करेगा। इस अवसर पर आयोजित संयुक्त कर्टन रेजर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि सेना दिवस भारत के गौरवशाली इतिहास, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह दिन हमें भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य, कठोर अनुशासन, अतुलनीय बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर प्रदान करता है।

Pic Social Media

भारतीय सेना देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल: सीएम

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक देश की सीमाओं की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि 1947-48 से लेकर 1965, 1971 के भारत-पाक युद्धों, 1999 के कारगिल युद्ध और हाल के सैन्य अभियानों तक भारतीय सेना ने हर चुनौती का साहस और संकल्प के साथ सामना किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान वीरता की भूमि है, जहां के कण-कण में शौर्य और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं।

जगतपुरा के महल रोड पर होगी सेना दिवस परेड

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सेना दिवस परेड-2026 पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर, जगतपुरा के महल रोड पर आम नागरिकों के बीच आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से भारतीय सेना और नागरिकों के बीच विश्वास, जुड़ाव और सम्मान का रिश्ता और अधिक मजबूत होगा।

Pic Social Media

आधुनिक सैन्य शक्ति का होगा भव्य प्रदर्शन

परेड के दौरान लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की फ्लाई-पास्ट, सैन्य टुकड़ियों का मार्च, ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन होगा, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: महिलाओं के श्रम और कौशल का उत्सव, सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का CM भजनलाल ने किया शुभारंभ

सेना के शौर्य को किया नमन

इस मौके पर सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और बहादुरी से देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि सेना हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहती है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री ने वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कीर्ति चक्र से सम्मानित (मरणोपरांत) नायक मेघ राज सिंह, सेना मेडल से सम्मानित (मरणोपरांत) हवलदार राम सिंह शेखावत और लांस नायक बंशीधर यादव की वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जीवन राजपुरोहित, सूबेदार अर्जुन सिंह राठौड़ और हवलदार मदन सिंह काजला को भी सम्मान प्रदान किया।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार ने किया श्रम कानून में संशोधन, युवाओं के हित में लिया फैसला

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और राजस्थान को सेना दिवस परेड की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।