Greater Noida West

Greater Noida West: बीजेपी कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह, डॉ. महेश शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: भारतीय जनता पार्टी द्वारा एस्पायर ऑडिटोरियम, टेकज़ोन-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार्यकर्ता मिलन, संवाद एवं संगठनात्मक मंडल बैठक का आयोजन अत्यंत भव्य एवं अनुशासित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 400 से अधिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने संगठन की जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी जी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष बनने के उपरांत त्यागी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच नए मंडल अध्यक्ष को लेकर विशेष उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ेंः Traffic Alert: गाड़ी से दिल्ली जाने वाले सावधान, नहीं तो कटेगा 20 हजार का चालान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी एवं माननीय जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। दोनों वरिष्ठ नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और एकजुटता पर विशेष बल दिया तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करने का आह्वान किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस अवसर पर दीपक नागर जी (सुपुत्र तेजपाल नागर जी), जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज जी, ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी जी, बिसरख मंडल प्रभारी सुनील नागर जी, सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा जी, विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव जी सहित बिसरख मंडल एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में 20 मिनट तक फंसे रहे लोग, वीडियो हुआ वायरल

कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और सकारात्मक संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि बिसरख मंडल पूरी तरह संगठित, सक्रिय और आने वाले सभी संगठनात्मक दायित्वों के लिए तैयार है।