दिल्ली AIIMS से गुड न्यूज़ आ गई..आप भी पढ़ लीजिए

दिल्ली NCR

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

दिल्ली एम्स से एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। 2022-23 के आकड़ो में डेथ रेट(Death Rate) में भारी गिरावट देखी गई है जो वहां इलाज कराने का रहे है मरीजों के लिए खुशी की बात है।

ये भी पढ़ें: Noida 62 जाम होगा खत्म..मिनटों में गाज़ियाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे

2023-23 में एम्स के ओपीडी में कुल 42 लाख मरीज इलाज़ के लिए आये जिनमे से रिकॉर्ड 2 लाख 48 हजार मरीजों की सर्जरी हुई है जबकि डेथ रेट भी 2 प्रतिशत से कम होकर 1.6 फीसदी पर आ गया जो अपने आप में एम्स और आम लोगों के लिए बड़ी बात है।

ये भी पढ़ें: वाह रे सर्वोत्तम वर्ल्ड बिल्डर..किसी और के प्रोजेक्ट को अपना बता रहे!

साल 2019-20 में एम्स ने ओपीडी में 44,14,490 मरीजों का इलाज किया था और इसमें से 2,68,144 का एडमिशन हुआ था। वहीं 2,01,707 मरीजों की सर्जरी की गई थी।

साल 2020-21 जो कोविड काल का खतरनाक समय था तब एम्स में सिर्फ 15,42,854 मरीजों को ही ओपीडी में इलाज मिल पाया था। इसलिए एडमिशन संख्या भी मात्र 1,40,962 हो पाई थी। इसका असर सर्जरी पर भी पड़ा था और सिर्फ 72,737 सर्जरी हुई थी।

2021-22 में 25,33,814 मरीजों का इलाज ओपीडी में हुआ। इसमें से 2,02,831 को भर्ती किया गया और 1,44,471 सर्जरी की गई थी।

2022-23 के आंकड़े

ओपीडी में 42,55,801
एडमिशन 2,80,770
सर्जरी 2,48,826
एवरेज स्टे 9.9 दिन
एवरेज बेड ऑक्यूपेंसी 83.1 प्रतिशत
डेथ रेट 1.6 प्रतिशत
इन्फेक्शन रेट 7.1 प्रतिशत