अंडरवर्ल्ड सरगना हाफिज सईद की ‘जिंदगी’ खत्म हो गई!..

Trending इंटनेशनल

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Pakistan Hafiz Saeed Son: पाकिस्तान से बड़ी ख़बर सामने आ रही है, ख़बर के मुताबिक अंडरवर्ल्ड सरगना हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के बेटे कमालुद्दीन सईद (Kamaluddin Saeed) का खत्ल हो गया है। आपको बता दें कि पिछले 26 सितंबर से हाफिज सईद का बेटा लापता है। रिपोर्ट के मुताबिक हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन सईद का पेशावर (Peshawar) में कार में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। जिसे लगातार खोजा जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी ISI भी उसे नहीं ढूंढ पा रही है।

ये भी पढ़ेंः Pakistan: लाइव टीवी शो के दौरान जमकर चले लात-घूंसे..

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida इंटरनेशनल Airport को मिला नया नाम..मतलब समझिए
हाफिज के बेटे को कौन ले गया और कहां ले गया कोई जानकारी नहीं है। इस वजह से हिंदुस्तान (India) को आतंक के अनगिनत जख्म देने वाला आतंकी हाफिज सईद तभी से आंसू बहा रहा है। वो हमेशा से भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करता था। हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड है। वो इस्लामी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) का भी सह-संस्थापक है।
डेड बॉडी मिलने की खबर
हाफिज सईद के इस्लामी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) को दुनिया के कई देशों ने आतंकी संगठन घोषित कर चुका है, जिसमें भारत, अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और रूस शामिल है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी LET को आतंकी संगठन मानता है। हाफिज सईद के बेटे के बारे में कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया जा रहा है कि कमालुद्दीन सईद के डेड बॉडी जब्बा घाटी इलाके में मिला है।
मुंबई हमले का था मास्टरमाइंड
हाफिज सईद मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मारे गए लोगों में कई देशों के नागरिक शामिल थे। इसके साथ ही हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का सरगना भी है। हाफिज पर अमेरिका ने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है।
दहशतगर्दी की फैक्ट्री चलाता है हाफिज
हाफिज जमात उद दावा की आड़ में हाफिज दहशतगर्दी की फैक्ट्री चलाता है। लाहौर से बमुश्किल 50 किलोमीटर के फासले पर मुरीदके नाम का शहर पड़ता है। इस शहर को 1910 में अंग्रेजों ने बसाया था। इसी शहर के बीचों बीच हाफिज सईद की आतंक की फैक्ट्री चलती है। मुरीदके में हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा का हेडक्वार्टर है। यहीं पर हाफिज एक बड़ा मदरसा चलाता है, लेकिन ये सिर्फ दिखावे के लिए हैं। असल में मदरसे की आड़ में पाकिस्तान के हर कोने से कट्टरपंथियों को यहां लाया जाता है, जिन्हें आतंक की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi