Boarding Pass: किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ी पहल की है।
Boarding Pass: हवाई सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने अब यात्रियों को व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर बोर्डिंग पास भेजने की सुविधा शुरू कर दी है। यह पहल सबसे पहले इस हवाई अड्डे पर लागू की गई है, जहां अब यात्रियों को काउंटर से चेक-इन के बाद बोर्डिंग पास (Boarding Pass) का प्रिंटआउट लेने की जरूरत नहीं होगी। पढ़िए पूरी खबर…

प्रिंटआउट की झंझट खत्म
आपको बता दें कि नई सुविधा के तहत अब हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर (Check-In Counter) पर यात्रियों को सीधे व्हाट्सऐप पर बोर्डिंग पास मिल जाएगा। इससे प्रिंटआउट निकालने की जरूरत नहीं रहेगी और यात्रा प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः New Rule: 1 सितंबर से पोस्ट ऑफिस समेत कई नियम बदलेंगे, आपकी जेब पर कितना असर होगा ये पढ़िए
पर्यावरण के लिए फायदेमंद
स्पाइसजेट (SpiceJet) के अनुसार, यह नई प्रणाली चेक-इन प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी घटाएगी। यह पहल डिजिटल नवाचार और स्थिरता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। स्पाइसजेट पहली ऐसी एयरलाइन बन गई है, जिसने हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटरों पर व्हाट्सएप आधारित बोर्डिंग पास की सुविधा शुरू की है।
डिजिटल बोर्डिंग पास की प्रक्रिया
यह पहल सबसे पहले शिलांग हवाई अड्डे (Shillong Airport) पर लागू की गई है। यह पेपरलेस बोर्डिंग सुविधा स्पाइसजेट के स्वदेशी रूप से विकसित वेब डिपार्चर कंट्रोल सिस्टम के जरिए संभव हुई है। यह एक ब्राउजर आधारित प्लेटफॉर्म है, जो चेक-इन कर्मचारियों को टैबलेट या मानक एयरपोर्ट चेक-इन कंप्यूटर का उपयोग करके व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से डिजिटल बोर्डिंग पास और एसएमएस के जरिए बैगेज टैग जारी करने की सुविधा देता है।
ये भी पढ़ेंः Free Airport Lounge: फ्री में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, इन कार्ड्स में कोई एक जरूर रखें
अन्य हवाई अड्डों पर विस्तार की योजना
स्पाइसजेट (SpiceJet) की योजना इस पेपरलेस बोर्डिंग सुविधा को देश के अन्य हवाई अड्डों तक विस्तार करने की है। कंपनी के मुख्य रणनीतिक अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कहा कि शिलांग हवाई अड्डे (Shillong Airport) पर इस सुविधा की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इस सुविधा को और अधिक हवाई अड्डों पर लागू करने की योजना है, जिससे यात्रियों को और बेहतर अनुभव मिल सके।
