New Rule: 1 सितंबर 2025 से भारत में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं।
New Rule: 1 सितंबर 2025 से देशभर में कुछ अहम नियमों में बदलाव (Change) होने जा रहा है, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। हर महीने की पहली तारीख को कई तरह के नियम लागू होते हैं, और इस बार 1 सितंबर से पोस्ट ऑफिस की सेवाओं से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card), गैस सिलेंडर, चांदी की ज्वेलरी और सीएनजी कीमतों तक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन से पांच बड़े बदलाव लागू हो सकते हैं और उनका आप पर क्या असर होगा।

पोस्ट ऑफिस सेवाओं में बड़ा बदलाव
डाक विभाग (Postal Department) की ओर से एक बड़ा बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू किया जा सकता है। इसके तहत रजिस्टर्ड पोस्ट की सेवा को स्पीड पोस्ट में मर्ज कर दिया जाएगा। यानी अब अगर आप कोई पत्र या दस्तावेज भेजना चाहते हैं तो रजिस्टर्ड पोस्ट की अलग से कोई सेवा नहीं मिलेगी, वह सीधे स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा जाएगा। यह फैसला डाक सेवाओं को सरल और तेज़ बनाने के उद्देश्य से लिया गया है, लेकिन इससे कुछ लोगों को कीमत और ट्रैकिंग प्रक्रिया में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः VIP Number: चंडीगढ़ में 0001 नंबर की दीवानगी, बोली सुनकर हैरान रह जाएंगे
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स में कटौती
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए नया नियम लागू करने की घोषणा की है, जो 1 सितंबर से प्रभावी होगा। अब कुछ विशेष कार्ड्स पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स, सरकारी लेनदेन, और कुछ मर्चेंट्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। यह बदलाव लाखों कार्डधारकों को प्रभावित करेगा, क्योंकि अभी तक इन सभी खर्चों पर भी रिवॉर्ड्स का लाभ मिलता था।

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की तरह इस बार भी 1 सितंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अगस्त महीने में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती हुई थी, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब सितंबर में उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सकती है, जिससे महंगाई की मार कुछ हल्की पड़ेगी।
चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नया नियम
सरकार अब चांदी (Silver) के गहनों की शुद्धता को लेकर भी सख्त होने जा रही है। 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नया नियम लागू हो सकता है। हालांकि शुरुआत में यह नियम स्वैच्छिक (Voluntary) रहेगा, यानी ग्राहक चाहें तो हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीद सकते हैं या बिना हॉलमार्क वाली। यह बदलाव ज्वेलरी की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Bajaj Allianz: बजाज आलियांज़ की पॉलिसी खरीदने वाले ये खबर पढ़ लीजिए
CNG और PNG गैस की कीमतों में बदलाव की संभावना
हर महीने की तरह CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव संभव है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से इनके रेट स्थिर बने हुए हैं, लेकिन अब सितंबर में इनकी कीमतों में फिर से संशोधन किया जा सकता है। इससे उन उपभोक्ताओं पर असर पड़ सकता है जो रोजाना CNG वाहनों का उपयोग करते हैं या घरेलू किचन में PNG गैस का इस्तेमाल करते हैं।
