Free Airport Lounge: भारत में कई बैंक अपने डेबिट कार्ड्स के जरिए ग्राहकों को मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा दे रहे हैं।
Free Airport Lounge: पहले एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस (Airport Lounge Access) केवल क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। भारत के कई बड़े बैंक अपने डेबिट कार्ड (Debit Card) धारकों को भी प्रीमियम लाउंज एक्सेस की सुविधा दे रहे हैं। यानी सही डेबिट कार्ड के साथ यात्री आराम से एयरपोर्ट लाउंज में बैठकर कॉफी पी सकते हैं, इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं और फ्लाइट (Flight) का इंतजार कर सकते हैं वो भी बिना अतिरिक्त शुल्क चुकाए। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

अब डेबिट कार्ड से भी मिलेगी लाउंज में फ्री एंट्री
आज के समय में यदि आपके पास सही डेबिट कार्ड (Debit Card) है, तो आप भी एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री पा सकते हैं। यहां आप आराम से बैठ सकते हैं, कॉफी पी सकते हैं, वाई-फाई चला सकते हैं और फ्लाइट का इंतजार प्रीमियम तरीके से कर सकते हैं- बिना कोई अतिरिक्त खर्च किए। कई बैंक अपनी प्रीमियम डेबिट कार्ड कैटेगरी में यह सुविधा ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे टॉप 10 डेबिट कार्ड्स के बारे में जो यह शानदार अनुभव फ्री में देते हैं।
HDFC Bank Infiniti Debit Card
जॉइनिंग फीस: HDFC Infiniti Banking मेंबर्स के लिए फ्री
एनुअल फीस: 2,500 रुपये + टैक्स
लाउंज एक्सेस: साल में 16 बार (प्रति क्वार्टर अधिकतम 4 बार)
ICICI Bank Sapphiro Debit Card
जॉइनिंग फीस: 1,999 रुपये + टैक्स
एनुअल फीस: 1,999 रुपये + टैक्स
लाउंज एक्सेस: हर क्वार्टर 4 बार फ्री, लेकिन तीसरे क्वार्टर से तभी जब पिछले क्वार्टर में 3,000 रुपये खर्च हुए हों
IDFC FIRST Bank Wealth Debit Card
जॉइनिंग फीस: नहीं
एनुअल फीस: नहीं
लाउंज एक्सेस की सुविधा
घरेलू लाउंज – हर क्वार्टर 3+3 फ्री एंट्री
अंतरराष्ट्रीय लाउंज – हर क्वार्टर 2 फ्री एंट्री
Axis Bank Burgundy Debit Card
जॉइनिंग फीस: नहीं
एनुअल फीस: माफ
लाउंज एक्सेस: हर क्वार्टर 3 फ्री एंट्री (पिछले क्वार्टर में 5,000 रुपये खर्च करने पर)
ये भी पढ़ेंः Bajaj Allianz: बजाज आलियांज़ की पॉलिसी खरीदने वाले ये खबर पढ़ लीजिए
Axis Bank Wealth Debit Card
जॉइनिंग फीस: नहीं (Burgundy अकाउंट न होने पर 3,000 रुपये)
एनुअल फीस: नहीं
लाउंज एक्सेस: हर क्वार्टर 3 फ्री एंट्री (5,000 रुपये खर्च की शर्त पर)
Bank of Baroda EaseMyTrip Debit Card
जॉइनिंग फीस: 599 रुपये + टैक्स
एनुअल फीस: 599 रुपये + टैक्स
लाउंज एक्सेस
हर क्वार्टर 2 घरेलू लाउंज एक्सेस
सालाना 2 अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस

HDFC Bank EasyShop Platinum Debit Card
जॉइनिंग फीस: 150 रुपये + टैक्स
एनुअल फीस: 150 रुपये + टैक्स
लाउंज एक्सेस: हर क्वार्टर 2 फ्री लाउंज एक्सेस
ICICI Bank Coral Paywave Debit Card
जॉइनिंग फीस: 699 रुपये + टैक्स
एनुअल फीस: 699 रुपये + टैक्स
लाउंज एक्सेस: हर क्वार्टर 2 फ्री एंट्री (शर्त: पिछले क्वार्टर में 10,000 रुपये खर्च)
IDFC FIRST Bank Visa Signature Debit Card
जॉइनिंग फीस: नहीं
एनुअल फीस: नहीं
लाउंज एक्सेस: हर क्वार्टर 2 घरेलू लाउंज एक्सेस (पार्टनर लाउंज में)
ICICI Bank Platinum Debit Card
जॉइनिंग/एनुअल फीस: अकाउंट टाइप पर निर्भर
लाउंज एक्सेस: हर क्वार्टर 2 फ्री लाउंज एंट्री
ये भी पढ़ेंः VIP Number: चंडीगढ़ में 0001 नंबर की दीवानगी, बोली सुनकर हैरान रह जाएंगे
सिर्फ लाउंज ही नहीं, मिलते हैं और भी फायदे
इन प्रीमियम डेबिट कार्ड्स के साथ सिर्फ एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं। इनमें रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक, फ्लाइट और होटल बुकिंग पर छूट, मूवी और एंटरटेनमेंट ऑफर, गोल्फ सुविधाएं और 24×7 कंसीयर्ज सर्विस शामिल हैं।
इसके अलावा, कार्ड धारकों को पर्सनल और एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस, ट्रिप कैंसलेशन कवरेज, प्राइस प्रोटेक्शन, लॉस ऑफ बैगेज कवर, फ्यूल सरचार्ज माफी और रोजमर्रा की एटीएम व शॉपिंग लिमिट जैसी सुरक्षा और सुविधाएं भी मिलती हैं।
