चंडीगढ़ नगर निगम में बिगड़ा BJP का गणित..2 पार्षदों की घर वापसी के बाद बहुमत में AAP

पंजाब राजनीति

Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी का गणित बिगड़ा। वहीं 2 पार्षदों (Councilors) की घर वापसी के बाद ‘आप’ बहुमत में नजर आ रहा हैं। चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) में फाइनेंस एंड कांटेक्ट कमेटी (F&CC) के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक बार झटका लगा है।
ये भी पढ़ेः पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका..AAP में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई से पहले आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने वाले 3 पार्षदों में से नेहा और सुमन ने घर वापसी कर ली है। वह वापस आम आदमी पार्टी (AAP) में आ चुकी है। इसके बाद एक बार फिर से चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी का बहुमत हो चुका है।

18 फरवरी को की थी बीजेपी जॉइन

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पार्षद गुरचरण सिंह कला नेहा और सुमन ने 18 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जॉइन की थी। यह तीनों बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ दिल्ली गए थे। वहां पर इन्होंने बीजेपी का दामन थामा था। पीछे हुए सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में इन्होंने बीजेपी को ही वोट किया था। लेकिन अब फिर से इन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। उनकी जॉइनिंग के पीछे पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मन को बताया जा रहा है।

Pic Social Media

जानिए क्या है समीकरण?

नगर निगम (Municipal Council) में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के समय बीजेपी के सांसद सहित कुल 19 वोट मिले थे। जबकि गठबंधन के पास 17 वोट थे। इनमें से एक वोट इनवैलिड (Invalid) हो गया था। लेकिन इन दोनों पार्षदों के घर वापसी के बाद अब गठबंधन के पास 19 वोट हो गए हैं। जबकि बीजेपी के पास 17 वोट रह गए हैं इस प्रकार अब निगम में गठबंधन का बहुमत है।