Bill Gates

Bill Gates: AI पर गेट्स की बड़ी भविष्यवाणी, कहा इन 3 सेक्टर में कभी नहीं जाएगी नौकरी

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Bill Gates: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग आज लगभग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है।

Bill Gates: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग आज बैंकिंग, सॉफ्टवेयर, कंटेंट क्रिएशन से लेकर मेट्रो और ट्रैफिक संचालन तक में हो रहा है। जैसे-जैसे AI का दायरा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नौकरियों पर इसके प्रभाव को लेकर आशंकाएं भी बढ़ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि AI की वजह से आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां खत्म हो सकती हैं। इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने स्पष्ट किया है कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां अगले 100 सालों तक भी AI नौकरियों को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

AI से डरने की जरूरत नहीं: बिल गेट्स

बिल गेट्स (Bill Gates) ने कहा कि AI को डर की नजर से देखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह तकनीक आधुनिक युग की सच्चाई है और इसे अपनाने की जरूरत है। गेट्स ने तीन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है, जहां AI का प्रभाव नौकरियों को खत्म करने तक नहीं पहुंचेगा। उनके मुताबिक, कुछ सेक्टरों में AI कार्यक्षमता बढ़ा सकता है, लेकिन मानव रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता की जगह नहीं ले सकता।

ये भी पढ़ेंः AI: Salesforce के बाद इस सॉफ्टवेर कंपनी ने 3 हज़ार इंजीनियर्स की छुट्टी की, वजह जान चौंक जाएंगे

इन तीन क्षेत्रों पर असर नहीं डालेगा AI

1. कोडिंग

बिल गेट्स ने कहा कि कोडिंग सिर्फ कोड की लाइनें लिखना नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान और रचनात्मक सोच का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि AI डिबगिंग और छोटे-मोटे कार्यों में मदद कर सकता है, लेकिन नवाचार और रचनात्मक विचार केवल इंसानी दिमाग से ही संभव हैं। इस वजह से कोडिंग में इंसानों की भूमिका हमेशा अहम रहेगी।

2. बायोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने बायोलॉजी और मेडिकल रिसर्च को ऐसा क्षेत्र बताया, जहां AI डेटा विश्लेषण और अनुसंधान की गति बढ़ाने में सहायक हो सकता है। हालांकि, नई थ्योरी बनाना, खोज करना और दिशा तय करना केवल इंसानों के बस की बात है। गेट्स ने कहा कि हेल्थ और रिसर्च सेक्टर में मानव रचनात्मकता हमेशा निर्णायक रहेगी, और AI इसकी जगह नहीं ले सकता।

ये भी पढ़ेंः AI: AI छीन रहा है युवाओं की नौकरी, इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा असर

3. एनर्जी सेक्टर

बिल गेट्स ने ऊर्जा क्षेत्र को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि AI इस क्षेत्र में कार्यक्षमता और प्रबंधन में सुधार ला सकता है। लेकिन संकट के समय फैसले लेना, रणनीति बनाना और संसाधनों का संतुलन बनाए रखना इंसानों का ही काम रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि एनर्जी सेक्टर में मानव नेतृत्व की जरूरत अगले कई दशकों तक बनी रहेगी।