प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Nepal Protest: नेपाल में भड़की हिंसा ने देश को हिलाकर रख दिया है। प्रदर्शनकारियों ने पीएम केपी शर्मा ओली (PM KP Sharma Oli) के निजी आवास को आग के हवाले कर दिया है। सोमवार को शुरू हुआ छात्रों (Students) का प्रदर्शन मंगलवार को पूरे देश में फैल गया, जिसमें अब तक 19 छात्रों की मौत हो चुकी है। अब बड़ी खबर ये सामने आई है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट (Balkot) में स्थित प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी आवास को आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह आवास में घुसा, सामान बाहर निकाला और फिर घर के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। आग फैलने से घना धुआं उठता देखा गया। इसके अलावा, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल का आवास भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने ऊर्जा मंत्री के घर को भी निशाना बनाया। प्रदर्शनकारी ‘केपी चोर, देश छोड़’ और ‘भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करो’ जैसे नारे लगा रहे हैं।

पीएम ओली ने दिया इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
जानकारी के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (Prime Minister KP Sharma Oli) ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश की कमान उप प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। लेकिन, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए। इसके अलावा संसद को भंग कर के नए सिरे से चुनाव कराने की भी मांग की जा रही है।

कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नेपाल (Nepal) की गठबंधन सरकार में उथल-पुथल मच गई है। नेपाली कांग्रेस पार्टी के गृह मंत्री रमेश लेखक ने सोमवार की हिंसक झड़पों के बाद नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल, युवा एवं खेल मंत्री तेजू लाल चौधरी और जल संसाधन मंत्री प्रदीप यादव ने भी अपने पद छोड़ दिए। पौडेल ने मीडिया में कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सरकार में बने रहना संभव नहीं है। कांग्रेस नेता शेखर कोइराला ने अपने करीबी मंत्रियों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ेंः Tesla: भारत में टेस्ला की पहली कार डिलीवर, जानिए किसने ख़रीदी और कितनी है कीमत?
ओली की सुरक्षा के लिए विमान स्टैंडबाय पर
सूत्रों के अनुसार, बढ़ती हिंसा के बीच प्रधानमंत्री ओली ने अपनी सुरक्षा के लिए एक निजी एयरलाइन हिमालया एयरलाइंस के विमान को स्टैंडबाय पर रखा है। खबरें हैं कि ओली दुबई में शरण लेने की योजना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः AI: AI छीन रहा है युवाओं की नौकरी, इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा असर
सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्सा
बता दें कि प्रदर्शन की शुरुआत सोशल मीडिया बैन (Social Media Ban) के खिलाफ हुई थी, लेकिन अब यह भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापक आंदोलन में बदल गया है। सोमवार को सरकार ने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगे बैन को हटा लिया, लेकिन प्रदर्शनकारी अब ओली के इस्तीफे और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। काठमांडू सहित कई शहरों में हिंसा भड़क उठी है, जिसमें पुलिस ने आंसू गैस, वाटर कैनन और रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया।
