Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के स्कूल में कैसे चोटिल हुआ बच्चा?, स्कूल प्रशासन मौन!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida के एक प्राइवेट स्कूल की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक प्राइवेट स्कूल (Private Schools) की लापरवाही सामने आई है, जहां प्री-नर्सरी (Pre-Nursery) में पढ़ने वाले एक बच्चे की आंख के पास दो दिन पहले चोट लगी। इस घटना को लेकर पैरेंट्स (Parents) में नाराज़गी बढ़ गई है। बच्चे के पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन (School Management) इस घटना की जानकारी छुपा रहा है और मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। घटना के बाद बच्चा डरा हुआ है और मानसिक रूप से भी प्रभावित है। पढ़िए पूरी खबर…

स्कूल प्रशासन ने CCTV फुटेज देने से किया इंकार

आपको बता दें कि, जब पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधक से चोट के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने जानकारी देने से साफ मना कर दिया। प्री-नर्सरी के छात्र अनंत मिश्रा की चोट से जुड़े CCTV फुटेज भी स्कूल प्रशासन ने देने से इंकार कर दिया, जिससे अभिभावकों का संदेह और गहरा गया।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पैरेंट्स ने बच्चे को चोट लगने के बाद तुरंत स्कूल से लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया, लेकिन घटना के बाद बच्चा डर के कारण खाना नहीं खा रहा है। इस स्थिति को लेकर अभिभावक बेहद चिंतित हैं।

ये भी पढ़ेंः Apple Layoff: आईफ़ोन बनाने वाली कंपनी ने दर्जनों कर्मचारियों को क्यों निकाला?

बच्चे के पिता ने कहा कि स्कूल प्रशासन साक्ष्य छुपा रहा है और मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। पैरेंट्स इस मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी को देने की तैयारी में हैं, साथ ही पुलिस प्रशासन को भी शिकायत सौंपेंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी की चुप्पी पर भी रोष

पूरे प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संज्ञान न लेने और लगातार आनाकानी करने पर भी पैरेंट्स में रोष है। फिलहाल बच्चे का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है और घटना में स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बच्चा डरा हुआ है और अभिभावक उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ये भी पढ़ेंः Uber: उबर कैब में सफ़र करने वाली महिला के साथ हुआ शर्मनाक वाक़या

आखिरकार, स्कूल प्रशासन की इन लगातार लापरवाहियों के चलते पैरेंट्स में चिंता का माहौल पैदा हो गया है। वे बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर परेशान हैं और चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कदम उठाए। इस घटना ने स्कूल की जिम्मेदारी और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।