Bihar

Bihar News: कलाकारों पर नीतीश सरकार मेहरबान..ट्रेनिंग और काम दोनों की गारंटी

बिहार
Spread the love

Bihar News: बिहार के कलाकारों के लिए नीतीश सरकार एक नई सौगात देने जा रही है।

Bihar News: बिहार के कलाकारों के लिए नीतीश सरकार (Nitish government) एक नई सौगात देने जा रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और कला-संस्कृति मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Minister Vijay Kumar Sinha) ने कहा है कि राज्यभर के कलाकारों (Artists) की ग्रेडिंग की जाएगी। इसके तहत सभी कला विधाओं के कलाकारों की एक सूची तैयार की जाएगी और साथ ही मंच और प्रशिक्षण (Training) की व्यवस्था भी की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Bihar News: ब्रिटेन की तर्ज पर विकसित होंगी बिहार सड़कें..नीतीश कैबिनेट ने लिया फैसला

Pic Social Media

वसंतोत्सव और मकर संक्रांति उत्सव की शुरुआत

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) ने बताया कि इस साल राज्य के सभी 38 जिलों में पहली बार वसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा, मकर संक्रांति उत्सव की भी शुरुआत हो चुकी है। वसंतोत्सव के आयोजन के लिए कला-संस्कृति विभाग ने प्रत्येक जिले को 2-2 लाख रुपये जारी किए हैं। कई जिलों में सोमवार को इस उत्सव का आयोजन भी हुआ।

कला संस्कृति विभाग की उपलब्धियां

कला संस्कृति विभाग (Art Culture Department) में अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Minister Vijay Kumar Sinha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभाग राज्यभर की विशेषताओं और संस्कृति को विस्तार दे रहा है। इसके तहत पहले से आयोजित राजकीय महोत्सवों के अलावा कई नए सांस्कृतिक उत्सवों की शुरुआत की गई है।

भाषाओं और महोत्सवों को बढ़ावा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) ने बताया कि मैथिली, मगही, अंगिका, बज्जिका और भोजपुरी भाषा-भाषी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंचामृत महोत्सव की स्वीकृति दी गई है। साथ ही सिमरियाधाम महोत्सव और किउल महोत्सव को भी मंजूरी मिली है।

बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति और प्रशिक्षण केंद्र

मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Minister Vijay Kumar Sinha) ने यह भी कहा कि विभाग ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति को पारित कराने की दिशा में पहल की और सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की विशेष दिलचस्पी के कारण इसे तुरंत लागू किया गया। इसके तहत फिल्म अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए एफटीआई पुणे का क्षेत्रीय केंद्र और नाट्य विधा की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की शाखा बिहार में खोले जाने की पहल की जा रही है।

ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने बांका में चल रही विकास योजना की समीक्षात्मक बैठक की

अटल कला भवन की स्थापना

कला-संस्कृति मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Minister Vijay Kumar Sinha) ने यह भी बताया कि राज्य के सभी 38 जिलों में अटल कला भवन की स्थापना की जा रही है, जो जिले की सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि कलाकार राज्य की संस्कृति के असली ब्रांड एंबेसडर हैं और इसी दिशा में विभाग ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित लोक और शास्त्रीय कलाओं के कलाकारों को वित्तीय प्रोत्साहन देने की पहल की है।