Bihar News: आज बिहार के सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांकन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
ये भी पढ़ेः Patna News: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, किशनगंज एवं दरभंगा में सत्र 2025-26 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 मार्च 2025 कर दी गई है। छात्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षिक अवसर प्रदान करना है, ताकि वे इस विशेष आवासीय शिक्षा प्रणाली का लाभ उठा सकें। सभी इच्छुक छात्र एवं अभिभावक समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।
अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाता है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो।
शैक्षिक व्यवस्था
- कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उत्तम व्यवस्था है।
- आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशालाएं हैं।
- इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं) में PCM, PCB, ARTS आदि विषयों की पढ़ाई की सुविधा है।
निःशुल्क आवासीय सुविधा
- छात्रों/छात्राओं के लिए निःशुल्क नामांकन होता है।
- निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, दवा एवं पुस्तकें आदि की संपूर्ण सुविधा मुहैया कराई जाती है।
