Punjab

Punjab: CM भगवंत मान को आतंकी पन्नू की गीदड़ भभकी, कहा- अगस्त को निशाने पर रहेंगे

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए कुख्यात आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक नया वीडियो जारी कर यह धमकी दी है। उसने कहा है कि 15 अगस्त को भगवंत मान फरीदकोट में उसके आतंकियों के निशाने पर होंगे।

Pic Social Media

पन्नू ने लोगों को भड़काने की कोशिश भी की

वीडियो में पन्नू ने पंजाब के लैंड पूलिंग (Land Pooling) मामले को लेकर लोगों को भड़काने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, उसने दावा किया है कि अमृतसर के बस अड्डा, खालसा कॉलेज, मंदिरों और कोर्ट परिसरों में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखवाए गए हैं। लेकिन पुलिस या प्रशासन की ओर से ऐसे किसी सार्वजनिक नारे की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: पूरे प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय, इमरजेंसी रिस्पांस टीमें मुस्तैद: बरिंदर कुमार गोयल

भगोड़े आतंकी के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों केस

गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत से फरार है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को वांटेड है। उसके खिलाफ 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें देश विरोधी गतिविधियों, आतंक फैलाने, और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पन्नू पूर्व में भी स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों के दौरान भारत को धमकी देता रहा है।

पंजाब सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस धमकी के बाद पंजाब पुलिस (Punjab Police) और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीएम भगवंत मान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। वहीं, 15 अगस्त के आयोजन को लेकर फरीदकोट सहित पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के सभी जिलों में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हीलज़’ का हुआ विस्तार

SFJ और पन्नू पर पहले से है बैन

गौरतलब है कि सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर भारत सरकार पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है, और इसे आतंकी संगठन घोषित किया गया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू लंबे समय से कनाडा और अमेरिका में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियां चला रहा है और खालिस्तान के समर्थन में लगातार प्रचार करता रहा है।