Uttarakhand

Uttarakhand सरकार का बड़ा फैसला, पुरानी गाड़ियों को कहिए अलविदा!

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

उत्तराखंड में टैक्स छूट के साथ स्क्रैपिंग की तैयारी

Uttarakhand News: अगर आपकी गाड़ी 15 साल से ज्यादा पुरानी है और अब भी सड़कों (Streets) पर दौड़ रही है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने पॉल्यूशन नियंत्रण के तहत बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फैसले के तहत सबसे पहले सरकारी गाड़ियों (Government Vehicles) पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि प्राइवेट गाड़ियों के लिए भी अलग से योजना बनाई गई है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: 5000 रुपये से अधिक खर्च पर अब लेनी होगी अनुमति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

1200 से ज्यादा सरकारी गाड़ियां होंगी कबाड़

परिवहन विभाग (Transport Department) ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी सरकारी विभागों से 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों की सूची मंगवाई है। इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर इन्हें स्क्रैप किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान में करीब 1200 सरकारी वाहन शामिल हैं, जिन्हें जल्द ही सड़क से हटाया जाएगा।

वायु पॉल्यूशन पर लगाम कसने की कवायद

सरकार के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह राज्य में बढ़ते वायु पॉल्यूशन (Air Pollution) पर नियंत्रण पाना है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कुल वायु पॉल्यूशन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा उन गाड़ियों से आता है जो तय उम्र पूरी कर चुकी हैं और अब भी सड़क पर दौड़ रही हैं। ऐसे में सरकार का मानना है कि इन वाहनों को हटाना जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने जनता से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

प्राइवेट गाड़ियों के लिए भी स्क्रैपिंग स्कीम

सरकार ने निजी वाहन मालिक के लिए भी स्क्रैपिंग योजना (Scrapping Plan) तैयार की है। अगर कोई व्यक्ति अपनी 15 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी स्वेच्छा से स्क्रैपिंग सेंटर में जमा करता है, तो उसे नई गाड़ी खरीदते समय रोड टैक्स में 50 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। यह योजना वाहन मालिकों को पुरानी पॉल्यूशनकारी गाड़ियों को हटाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाई गई है।