Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी ने जनता से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: CM धामी ने खटीमा में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया।

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने खटीमा में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Pic Social Media

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार ‘सुनवाई, समाधान और संतुष्टीकरण’ के मंत्र को अपनाकर कार्य कर रही है, और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ेंः Uttrakhand: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

राज्य आंदोलनकारियों को दिया सम्मान

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों से भी मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय है और सरकार उनके सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Pic Social Media

अस्वस्थ कार्यकर्ताओं से मिले, परिजनों को दी सांत्वना

अपने खटीमा दौरे के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भाजपा के अस्वस्थ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनशिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और इसी विश्वास के साथ सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand News: केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा कुल 1342.84 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।