CM मान बड़ा ऐलान..नहीं बख्शे जाएंगे शुभकरन के कातिल

पंजाब हरियाणा

Punjab News: नौजवान किसान शुभकरन सिंह की मौत पर गहरे दुख का प्रकाटाव करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने ऐलान किया कि नौजवान की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सीएम मान ने कहा कि नौजवान की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी। और इन लोगों को कड़ी सजा (Harsh Punishment) दिलाई जाएगी। शुभकरन के कातिल नहीं बख्शे जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab News: 23 फरवरी को जालंधर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..वजह जान लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में मृतक नौजवान के परिवार के साथ डट कर खड़ी है। और वह सामाजिक और आर्थिक तौर पर इस परिवार की सहायता करेंगे।

सीएम मान ने आगे कहा कि इस नौजवान की मौत केंद्र और हरियाणा सरकार के मनमानेपन का नतीजा है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि मैंने तो अपने स्तर पर पूरी ताकत लगा दी जिससे हमारे किसानों और नौजवानों को गोलियों, पानी की बौछारों, आंसू गैस के गोले और अन्य कार्यवाही का सामना न करना पड़े। मैंने किसानों और केंद्र के मध्य पुल का काम किया जिससे बात किसी नतीजे पर पहुंच सके परन्तु दुर्भाग्यवश से बात नहीं बनी।

सीएम मान ने कहा कि किसान यूनियनों और केंद्र सरकार (Central Government) के दरमियान हुई मीटिंगों में से 2 में वह शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांगों मान लेनी चाहिए थीं जबकि केंद्र सरकार अपना फर्ज निभाने में असफल रही है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों की मांगें मानने की बजाय उल्टा हरियाणा ने कंटीली तारों के साथ किसानों का रास्ता रोका हुआ है।

सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि किसान अपनी राष्ट्रीय राजधानी जाकर शांतमयी विरोध दर्ज करवाना चाहते थे। लेकिन हरियाणा सरकार ने उनको जबरदस्ती रोक दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को उनके रोष-प्रदर्शन के लिए कुछ जगह अलॉट करनी चाहिए थी। लेकिन इसकी बजाय हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने किसानों को रोका और उन पर ताकत का प्रयोग किया। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राज्य के अन्नदाताओं का घोर अपमान है जिन्होंने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है।