23 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः आम आदमी कब से कर पाएंगे रामलला के दर्शन..जानिए पूरी डिटेल

मेष राशि(Aries)  आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस के शुरुआत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में  किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में सावधानी रखने का है। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आएं इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और हर कार्य को आत्मविश्वास के साथ करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

 मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों में धैर्य दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने आ सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि(Cancer)  कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

 सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके घर अच्छे में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आव भगत करते नजर आएंगे। आपकी कोई बात आपके परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित कामों को लेकर कुछ प्लानिंग करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे वे पूरे होंगे और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके अधूरे काम निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और साथी आपका हर मामले में सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) –  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी। आपको नए कार्यों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ था, तो उसमें आपको कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी काम में संकोच न करें, नहीं तो समस्या होगी। जिम्मेदारी से काम करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रियेटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपके रुके सभी कार्य पूर्ण होंगे और आपको ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)   इस राशि के लोग आगे बढ़ेंगे, तो आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं। अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपके लिए बहुत से शुभ योग बन रहे हैं। शाम तक आर्थिक मामलों में कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके लिए भौतिक विकास के अच्‍छे योग हैं और लाभ होगा। आपको शुभ अवसरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलें। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप कानूनी मामलों में धैर्य से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। आप  संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर पारिवारिक समस्याओं का हल निकालेंगे।

मीन राशि(Pisces) आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। किसी को धन उधार देने से बचें। सेवा भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। किसी से प्रलोभन में न आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-23 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 23 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)