दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में हैवानियत..बच्चे की आंतें फटी..मां का छलका दर्द

दिल्ली दिल्ली NCR

दिल्ली के प्राइवेट स्कूल की घटना ने वाकई राजधानी को शर्मसार कर दिया है। लेकिन दुख इस बात का है कि आरोपी और पीड़ित दोनों ही नाबालिग हैं और क्लास-8 के स्टूटेंड्स हैं। 

मामला दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित एक निजी का है। यहां कक्षा आठ में पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। पहले तो स्कूल मैनेजमेंट में मामला सुलझा दिया। लेकिन इसके दो-तीन दिन बाद आरोपी लड़का अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित छात्र की पहले पिटाई और उसके बाद हैवानियत..पीड़ित बच्चा नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।  

14 वर्षीय पीड़ित छात्र परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहता है। चार साल पहले बीमारी से पिता की मौत हो गई थी। परिवार में मां के अलावा दो बड़ी बहन हैं। पीड़ित छात्र न्यू अशोक नगर के एक नामी पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र है। इसी स्कूल में उसकी बड़ी बहन 10वीं में पढ़ती है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि 13 मार्च को हिंदी की परीक्षा थी। लंच ब्रेक में डेस्क बजाने को लेकर मॉनिटर से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने अपने दोस्त को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। बात क्लास टीचर तक पहुंची तो उन्होंने समझौता करवा दिया। आरोपी 18 मार्च को पीड़ित छात्र को किसी बहाने स्कूल के पीछे सीनियर विंग की ओर ले गया। आरोप है कि यहां मॉनिटर के दोस्त और तीन-चार अन्य लड़कों ने पहले उसे डंडे से पीटा। बाद में उसके निजी अंग में डंडा डाल दिया।

बहन के साथ भी ऐसा ही सुलूक करने की धमकी दी  

आरोपियों ने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर पीड़ित को जान से मारने और उसकी बहन के साथ भी ऐसा ही करने की धमकी दी। उस समय उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 20 मार्च को उसके पेट में तेज दर्द हुआ तो पीड़ित के परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन आराम नहीं मिला और तबियत बिगड़ती गई। 28 मार्च को परिजन उसे फिर एक अस्पताल ले गए।   29 मार्च को ऑपरेशन किया गया। दो अप्रैल को उसे होश आया तो उसने मां को सारी बात बताई।

सीसीटीवी फुटेज नहीं देने का आरोप लगाया

पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बच्चे की काउंसलिंग कराने के बाद सहपाठी को पकड़ लिया। उधर, परिजनों का कहना है कि वारदात में कई लड़के शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने केवल एक ही आरोपी को पकड़ा है। स्कूल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रहा है।

पूर्वी दिल्ली जिला, पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि आरोपी छात्र को GG रात कर पूछताछ के बाद किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पीड़ित से बातचीत कर बाकी छात्रों के नाम का पता किया जा रहा है। छानबीन के बाद जिनके भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।