01 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपको उत्‍तम संपत्ति का लाभ होगा। आप में एक विशेष आकर्षण रहेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। शाम को आपकी सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। देर रात तक सब कुछ सही हो जाएगा।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप काफी लंबे समय से व्यस्त रहेंगे और इस वजह से आप अपने व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं पर ध्यान दें और उन्हें समय रहते पूरा करें। परिवार में लोगों को आप यदि कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी दे सकता है, जिसे आप पूरी करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। कुछ मौसमी प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ से भरा होगा। आपके रुके कार्य संपन्‍न होंगे और धन कमाने के लिए आज आपके पास बेहतर अवसर आएंगे। आज ऑफिस में किसी प्रकार की औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। आपका धन कहीं रुका है तो आज आपको मिल सकता है। बुद्धि विवेक से किए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। शाम से रात का समय शुभ कार्य में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी बीमारी के कारण काम करने में कुछ समस्या आएगी। यदि ऐसा कुछ हो, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप यदि किसी को धन उधार लेने से पहले आपको उसे उतारने के बारे में सोचना होगा, नहीं तो बाद में समस्याएं आ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का दिन आज खुशी और आनंद में बीतेगा। आपके मन में धार्मिक भावनाएं रहेंगी और शुभ कार्य में मन लगेगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयास सफल होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू होगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हार मान जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज आपके सभी आवश्यक काम पूरे होंगे। यदि आपने अपने काम में ढील तो वह अटक सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बचत के स्कीम में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने घर में बिखरे काम को करने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आपके पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको लाभ होगा। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता और गुरु के साथ आपके अच्‍छे बेहतर होंगे। शाम को चोट चोरी होने का भय है। सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको अपनी पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहें। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहें। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मिलें, तो उसमें कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य आपके सम्‍मान में वृद्धि करवाएंगे। आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। शाम से लेकर रात तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रसन्‍न रहेगा। सैर सपाटे और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी होगी। आप यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह उसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है। आप अपने घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपके लिए आर्थिक मामलों में दिन शुभ है। आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ के योग हैं। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर के लिए कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव की कार्य की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको अपने धन का कुछ हिस्सा दान धर्म के कार्य में लगाना होगा, जिससे की काफी  मुश्किलें कम होगी। जो जातक राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन वह अपने काम में ढील ना दे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)