Punjab कांग्रेस से नाराज दलवीर सिंह गोल्डी ने पार्टी छोड़ी

Trending चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पंजाब में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को झटका लगा है। संगरूर जिला अध्यक्ष और धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी (Dalvir Singh Goldy) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जानिए क्या है इस्तीफा की वजह…
ये भी पढ़ेः पंजाब के CM मान का बड़ा दावा..AAP के समर्थन के बिना नहीं बन सकती केंद्र में सरकार

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
आपको बता दें कि दलवीर सिंह गोल्डी (Dalvir Singh Goldy) संगरूर लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार थे। लेकिन उनकी जगह कांग्रेस ने सुखपाल सिंह खैरा को टिकट दे दी। जहां इसी बात से खफा होकर दलवीर सिंह गोल्डी ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से इस्तीफा दे दिया है।

गोल्डी ने 3 लाइन का भेजा इस्तीफा

दलवीर सिंह गोल्डी ने पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3 लाइन का इस्तीफा भेजकर लिखा कि मैं पंजाब की कांग्रेसी लीडरशिप से नाराज होकर जिला प्रधान संगरूर और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

गोल्डी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भरे मन से यह फैसला ले रहा हूं। मेरा परिवार, रिश्तेदार और निजी तौर पर जानने वालों को अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए यह फैसला कितना मुश्किल है।

ये भी पढ़ेः Punjab: सुखबीर बादल ने धर्म का इस्तेमाल स्वार्थ के लिए किया: CM मान

इससे पहले भी उनकी नाराजगी को लेकर सवाल उठे थे तो उम्मीदवार सुखपाल खैहरा उनके घर जाकर मना आए थे लेकिन गोल्डी ने फिर भी पार्टी छोड़ दी।

बता दें कि दलवीर सिंह गोल्डी (Dalvir Singh Goldy) 2017 में धुरी से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2022 में सीएम भगवंत मान ने उन्हें यहां से विधायक का चुनाव हरा दिया था। वहीं 2022 में ही सीएम भगवंत मान द्वारा एमपी पद से इस्तीफा देने के बाद हुए लोकसभा उपचुनाव में दलबीर सिंह गोल्डी ने चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे।