Bhopal: इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और उसके पीछे की असल वजह पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
Bhopal News: अधिकारी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) बेटे ने अचानक एक ऐसा कदम उठा लिया जिसे सुनकर न केवल परिवार बल्कि पुलिस भी हैरान रह गई है। बता दें कि पढ़े-लिखे और प्रतिभाशाली होने के बावजूद उसने ऐसा क्या किया, जिसने सभी को चौंका दिया, इस मामले की जांच पुलिस (Police) कर रही है और उसके पीछे की असल वजह पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?
आपको बता दें कि अयोध्या नगर के मिनाल रेसीडेंसी (Minal Residency) में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुदित सक्सेना ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। युवक ने नौकरी छोड़कर सॉफ्टवेयर रिसर्च में दो लाख रुपये खर्च किए थे और दो सप्ताह पहले परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
किराए के मकान में मिला शव
शनिवार सुबह 6 बजे मुदित के नंबर से उनके परिवार को एक मैसेज मिला, जिसमें किराए के मकान का पता और स्कूटी उठाने की बात लिखी थी। परिवार जब बताए गए पते पर पहुंचे तो कमरे से बदबू आ रही थी। अयोध्या नगर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मुदित का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मुदित ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पिता मंत्रालय में अधिकारी
मुदित सक्सेना (Mudit Saxena) के पिता रामस्वरूप सक्सेना मंत्रालय में अधिकारी हैं। पुलिस को परिवार ने कहा कि मुदित ज्यादा मिलनसार नहीं था और अक्सर अपने कमरे में रहकर सॉफ्टवेयर से जुड़ी रिसर्च करता था। उसने लंबे समय पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी और रिसर्च पर ध्यान दे रहा था, जिसमें उसने करीब दो लाख रुपये खर्च किए थे।
परिवार से अलग रहने का फैसला
लगभग 15 दिन पहले मुदित ने परिवार से अलग होने का फैसला लिया और मिनाल रेसीडेंसी में ही एक किराए का मकान लिया। उसने अपने नए पते की जानकारी किसी को नहीं दी थी। परिजन के मुताबिक, वह परिवार से कम बातचीत करता था और अपनी रिसर्च में डूबा रहता था।
ये भी पढ़ेंः Trump: ट्रंप के टैरिफ से ढह गया भारत का शेयर बाजार, फार्मा, फर्नीचर उद्योग में हाहाकार
कमरे से मिला एक सुसाइड नोट
पुलिस को मुदित के कमरे से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) मिला, जिसमें लिखा था, ‘नोट 25 सितंबर, देट्स इट, देट्स द नोट’। यह संदेश रहस्यमयी है और आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं करता। अयोध्या नगर पुलिस इस नोट और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है जिससे मुदित के इस खतरनाक कदम के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके।
