Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरपर्सन गुलजार इंदर सिंह चाहल से प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया, जिससे आम जनता की भलाई को अधिकतम सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
ये भी पढ़ेंः Punjab: निष्पक्ष पंचायत चुनावों में आप सरकार की सफलता, 261 सीटों पर जीत के साथ बढ़ा जनविश्वास
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए योजना निर्माण, विभिन्न क्षेत्रों के विकास हेतु योजनाएं तैयार करने सहित अन्य रणनीतियां बनाने में आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने पर काम कर रही है, ऐसे में बोर्ड को इस दिशा में निरंतर सहयोग करते रहना चाहिए।
