Punjab News: Punjab सरकार को नागरिक-केंद्रित सुधारों और तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए प्रतिष्ठित “डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हैदराबाद में आयोजित टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान दिया गया।
यह पुरस्कार राज्य की पारदर्शी, पेपरलेस और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
टेक्नोलॉजी सभा 2026 में मिला सम्मान
सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डायरेक्टर विशेष सारंगल ने राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन Indian Express Group द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर के तकनीकी विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हुए।
तकनीक आधारित प्रशासन हमारी प्राथमिकता: अमन अरोड़ा
Aman Arora ने कहा कि यह सम्मान मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में पारदर्शी शासन स्थापित करने के प्रयासों की पहचान है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ‘विचौलिया संस्कृति’ को खत्म कर नागरिकों को घर-द्वार पर सेवाएं उपलब्ध कराना है। डिजिटल बदलाव से व्यवस्था में लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।
430 से अधिक सेवाएं घर बैठे
“भगवंत मान सरकार आपके द्वार” योजना के तहत नागरिक हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर 430 से अधिक सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसिलरों को ऑनलाइन सत्यापन के लिए अधिकृत किया गया है, जिससे प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज हुई है। अब तक 12.5 लाख से अधिक आवेदनों पर ऑनलाइन कार्रवाई की जा चुकी है और लंबित मामलों की दर सिर्फ 0.33 प्रतिशत रह गई है।
एआई और एमएल से आगे बढ़ेगा डिजिटल पंजाब
विशेष सारंगल ने कहा कि अगले चरण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) को सेवा वितरण में शामिल किया जाएगा।
सरकार का लक्ष्य आय, निवास और जाति प्रमाण-पत्र सहित सभी प्रमुख सेवाओं को 100 प्रतिशत पेपरलेस और कॉन्टैक्टलेस बनाना है, ताकि हर सरकारी सेवा एक क्लिक पर उपलब्ध हो सके।
