Prasar Bharti: प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र भोपाल में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इनमें कॉपी एडिटर और न्यूज रीडर जैसे पद शामिल हैं। यह नियुक्तियां स्थायी नहीं बल्कि कैजुअल असाइनमेंट बेसिस पर की जाएंगी। यानी चुने गए उम्मीदवारों को महीने में अधिकतम सात असाइनमेंट दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए ऑफलाइन आवेदन भेजना होगा। आवेदन पत्र सीधे दूरदर्शन केंद्र भोपाल के पते पर भेजे जाने हैं।
ये भी पढ़ें: Media: युवा पत्रकार किरण रौतेला की नई पारी शुरू
योग्यता और जरूरी शर्तें:
न्यूज रीडर पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित भाषा पर मजबूत पकड़, कैमरे के सामने आत्मविश्वास से बोलने की क्षमता और अच्छी आवाज आवश्यक है। सही उच्चारण के साथ न्यूज पढ़ने की योग्यता और देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों के बारे में जानकारी भी जरूरी मानी जाएगी। पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके या मीडिया क्षेत्र में कार्यरत उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कॉपी एडिटर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए और भाषा पर अच्छी पकड़ जरूरी है।
आयु सीमा:
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
मानदेय:
न्यूज रीडर को प्रति दिन 1650 रुपये, जबकि कॉपी एडिटर को प्रति शिफ्ट 1500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को Annexure-A फॉर्मेट में आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसमें पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। साथ में पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और आवश्यक दस्तावेज — शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
आवेदन बंद लिफाफे में भेजा जाना चाहिए, जिसके ऊपर साफ-साफ लिखा हो- “Application for the Post of Casual Assignment basis post name………………”
आवेदन भेजने का पता:
Director News, Regional News Unit, Doordarshan Kendra,
Shyamla Hills, Bhopal – 462013
आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक देख सकते हैं।
