Media News: युवा पत्रकार किरन रौतेला ने न्यूज एजेंसी United News of India (UNI) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें यहां डिजिटल/सोशल विभाग में लीड की जिम्मेदारी दी गई है। UNI में अपनी जिम्मेदारी संभालने से पहले वह पंचायती टाइम्स (दिल्ली) डिजिटल लीड कर रही थीं। किरण रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी ‘CLARITY INFOMEDIA Pvt Ltd’ से की थी। यहां उन्होंने लगभग दो साल बतौर कंटेंट राइटर काम किया। बाद में यहां से अलविदा कहकर उन्होंने दिल्ली में ही सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर ‘इकनॉमी इंडिया मैगजीन’ (Economy India Magazine) के साथ अपनी नई पारी शुरू की।
ये भी पढ़े: NDTV India: शुभांकर की ‘कचहरी’ पर सुचरिता का ‘हथौड़ा’!

इसके बाद यहां से बाय बोलकर 2015 में वह नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी समूह) के साथ बतौर सब एडिटर (न्यूज और सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट) जुड़ गईं। उन्होंने दिसंबर 2017 तक यहां पर अपनी भूमिका निभाई और फिर यहां से अलग होकर राजस्थान पत्रिका का दामन थाम लिया। इसके बाद अब उन्होंने यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।
ये भी पढ़े: Media Jobs: न्यूज़18 इंडिया और NDTV में Vacany..ऐसे करें Apply
