एंकर कीर्तिमान सिंह का नया सफ़र शुरू

TV

युवा एंकर कीर्तिमान सिंह ने हिंदी ख़बर न्यूज़ चैनल से नई पारी की शुरुआत की है। इसके पहले कीर्तिमान सिंह, सहारा समय में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। नेशनल चैनल न्यूज़ इंडिया से मेनस्ट्रीम मीडिया में कदम रखने वाले कीर्तिमान ने इसके बाद सुदर्शन न्यूज़ में भी बतौर एंकर अपनी भूमिका निभाई।

कुछ समय के लिए कीर्तिमान बतौर एंकर जनता टीवी से भी जुड़े रहे | दिसंबर 2022 में कीर्तिमान ने बतौर एंकर अपनी नई पारी सहारा समय के साथ शुरू की और अब करीब 10 महीने के बाद कीर्तिमान सिंह का नया ठिकाना हिंदी ख़बर है !कीर्तिमान सिंह मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं ।कीर्तिमान सिंह की स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल गोरखपुर से हुई है, और वो दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से Graduate हैं। इसके कीर्तिमान ने टीवी मीडिया में कदम रखते हुए ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में Post Graduation की डिग्री हासिल की।

ख़बरीमीडिया की तरफ से कीर्तिमान सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।