Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी पंचशील हाईनिश सोसाइटी के जागरूक और सतर्क लोगों की लंबे समय से चल रही मांग अब पूरी हो गई है। वे सभी चाहते थे कि सोसाइटी में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हों। कई अड़चनों और कालातीत एओए की अध्यक्ष और सचिव के टालमटोल के बावजूद, अब आखिरकार 21 जुलाई 2025 से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है। मतदान 2 अगस्त 2025 को होगा।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: इस सोसायटी में जमकर चले लात घूसे, वीडियो भी देख लीजिए

निवासी अनुज कुमार (सैनी), संजीव शर्मा, भास्कर कानूनगो, महेंद्र सिंह, और आनंद शर्मा आदि ने बताया कि कालातीत एओए की अध्यक्ष और सचिव के कारण चुनाव में देरी हुई, डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी — जिलापूर्ति अधिकारी महोदय ने चुनाव की तारीखें तय कर दी है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida West: बिल्डर के ख़िलाफ़ इस सोसाइटी के लोगों का फूटा गुस्सा

यह सफलता सभी निवासियों की एकजुटता और लोकतंत्र में विश्वास का नतीजा है। सभी ने मिलकर कठिनाइयों का सामना किया और पारदर्शिता, जवाबदेही और सही प्रतिनिधित्व के लिए आवाज़ उठाई। यह चुनाव सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सच और जागरूकता की जीत है। यह उन सभी परिवारों की जीत है, जिन्होंने ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ खड़े होने का फैसला किया। अब पंचशील हाईनिश में प्रशासन की देख रेख में निष्पक्ष चुनाव होगा जहाँ हर निवासी की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।
