Greater Noida West की इस सोसाइटी में खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी (Society) में रजिस्ट्री में देरी और अधूरी सुविधाओं को लेकर खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा है। बता दें कि रविवार को 400 से अधिक खरीदारों (Buyers) ने बिल्डर के सेल्स ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर (Builder) पिछले पांच साल से रजिस्ट्री का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अब कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा। पढ़िए पूरी खबर…

पांच साल से रजिस्ट्री का इंतजार
आपको बता दें कि जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी (JKG Palm Court Society) में 800 से अधिक फ्लैट हैं, लेकिन केवल 200 फ्लैट्स की रजिस्ट्री हो पाई है। 2020 से 400 से अधिक खरीदार रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। खरीदारों का कहना है कि बिल्डर ने पहले जल्द रजिस्ट्री का वादा किया था, लेकिन अब उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। रविवार को करीब डेढ़ से दो घंटे तक चले प्रदर्शन में खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और सेल्स ऑफिस का घेराव किया।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसाइटी में करोड़ों के फ्लैट लेने वाले अपनी किस्मत को कोस रहे हैं!
अधूरी सुविधाओं पर भी रोष
खरीदारों (Buyers) ने कहा कि सोसाइटी में पार्किंग, पार्क, क्लब और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। इन अधूरी सुविधाओं ने भी खरीदारों के गुस्से को बढ़ाया है। खरीदारों ने प्राधिकरण में भी शिकायत दर्ज की है, लेकिन रजिस्ट्री और अन्य समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला है।

खरीदारों का प्रदर्शन जारी रहेगा
खरीदारों (Buyers) ने चेतावनी दी है कि जब तक रजिस्ट्री का मुद्दा हल नहीं होता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बिल्डर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 की सड़कों का हाल देख लीजिए
बिल्डर का जवाब
परियोजना के निदेशक जय कुमार गोयल (Jai Kumar Goyal) ने कहा कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं और प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि परियोजना अब उनकी नहीं है और बैंक ने इसका अधिकार ले लिया है।
