Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक हाई-राइज़ सोसायटी में लिफ्ट के भीतर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी (Society) में एक लिफ्ट के अंदर आधा दर्जन से अधिक लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह हिंसक घटना सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिखाई दे रही है, जिसमें शराब के नशे में धुत लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। इस झड़प में कई लोगों को चोटें आईं, और लिफ्ट (Elevator) किसी युद्ध के मैदान में बदल गई। देखिए पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बिल्डर के ख़िलाफ़ इस सोसाइटी के लोगों का फूटा गुस्सा
भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार को हुई, जब मिग्सन व्यान सोसाइटी (Migsun Wynn Society) की लिफ्ट के पास दो गुटों के बीच तनातनी शुरू हुई। पुलिस के अनुसार, केरल के कुछ छात्रों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ उनकी भाषा में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद कहासुनी बढ़ी और बात मारपीट तक जा पहुंची। सभी आरोपी छात्र हैं और सोसाइटी में किराए पर रहते हैं।
ये भी पढ़ेंः Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे से सफ़र करने वालों के लिए अच्छी ख़बर
पुलिस ने शुरू की जांच
वायरल वीडियो के आधार पर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सूरजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के जरिए मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने चार छात्रों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। लेकिन, मारपीट का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
