Punjab

Punjab: ईद पर CM Mann ने दिया तोहफा.. इस शहर में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: CM Mann ने कहा- अब डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) के मौके पर ऐतिहासिक शहर मालेरकोटला (Malerkotla) को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने का ऐलान किया। यह मेडिकल कॉलेज (Medical College) क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जहां 100 एमबीबीएस सीटों के साथ भविष्य के डॉक्टर तैयार किए जाएंगे। इस मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सिविल अस्पताल को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे यहां के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab News: अब नशा तस्करों की खैर नहीं! CM Mann ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मालेरकोटला में होगा तेज़ी से विकास

सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि मालेरकोटला, जो हाल ही में नया जिला बना है, को हर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यहां जल्द ही जिला प्रबंधकीय परिसर, नया बस स्टैंड और गांवों की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आसपास के गांवों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि युवाओं को खेल-कूद में आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने युवाओं से अपील की कि वे बसों के बंद पड़े रूटों के लिए आवेदन करें। जल्द ही इन रूटों को फिर से शुरू किया जाएगा और जरूरतमंदों को परमिट दिए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सकें। इसके अलावा, हलका अमरगढ़ में भी 150-200 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: किसानों के लिए CM Mann का बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगा धान का सीजन

ईद के मौके पर सीएम ने दिया बड़ा तोहफा

ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) के पवित्र अवसर पर सीएम भगवंत मान मालेरकोटला पहुंचे और वहां की बड़ी ईदगाह में लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज इलाके के लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार इसमें 60% और पंजाब सरकार 40% योगदान देगी। सीएम मान ने वादा किया कि उनकी सरकार राज्य के हर कोने में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करेगी, जिससे हर नागरिक को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें।