Punjab

Punjab: किसानों के लिए CM Mann का बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगा धान का सीजन

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab के किसानों के लिए एक अहम खबर सामने आई है।

Punjab News: पंजाब के किसानों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। इस बार राज्य में धान का सीजन (Paddy Season) पहले से तय समय से पहले शुरू होने जा रहा है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने घोषणा की है कि 1 जून से धान की बुआई की प्रक्रिया शुरू होगी। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab: महिलाओं को आर्थिक मदद पर CM Mann का बड़ा बयान, जानिए कब मिलेगा पैसा?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

धान की बुआई के लिए 4 जोन में बांटा जाएगा पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान सीजन (Paddy Season) को लेकर बताया कि पूरे राज्य को चार जोनों में बांटा जाएगा। हर जोन में 6-7 जिलों को शामिल किया जाएगा और अलग-अलग तारीखों पर धान की बुआई शुरू होगी। इससे पूरे राज्य में एक साथ बुआई का दबाव नहीं पड़ेगा और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा।

किसानों को मिलेंगे असली बीज

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि इस बार हाइब्रिड बीजों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। किसानों को केवल प्रमाणित बीज ही दिए जाएंगे, जिनमें PR-126, PR-127, PR-128 और PR-129 जैसी किस्में शामिल होंगी। सरकार का यह कदम किसानों को फसल उत्पादन में सुधार और गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab में नशे पर डबल वार: CM Mann को मिला गर्वनर का साथ, निकालेंगे पदयात्रा

बिजली-पानी की पूरी व्यवस्था

सीएम मान (CM Mann) ने आगे कहा कि पहले 16-17 जून से बिजली की आपूर्ति शुरू होती थी, जिससे धान की कटाई अक्टूबर के पहले सप्ताह तक चलती थी। इस दौरान नमी का स्तर बढ़ जाता था, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। FCI के मानकों के मुताबिक, नमी का स्तर 18 प्रतिशत तक होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार 1 जून से धान का सीजन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार ने बिजली और पानी की पूरी व्यवस्था कर ली है, जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।