Punjab

Punjab News: अब नशा तस्करों की खैर नहीं! CM Mann ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

पंजाब राजनीति
Spread the love

‘युद्ध नशे विरुद्ध’ में सीएम भगवंत मान ने लोगों से मांगा सहयोग

Punjab News: पंजाब में नशे के खिलाफ जारी लड़ाई अब और तेज हो गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान (Campaign) को सफल बनाने में सरकार का साथ दें। पंजाब में सालों से फैले नशे के जाल को तोड़ने के लिए सरकार ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम (War Against Drugs Campaign) शुरू की है। इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाने के लिए सीएम मान ने लोगों को खास संदेश दिया है और नशा तस्करों की जानकारी देने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर (Whatsapp Number) जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, DGP के आदेश पर इस गांव में चला सर्च ऑपरेशन

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण पंजाब में नशे का जहर फैला लेकिन अब उनकी सरकार इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की भी है। यदि किसी को नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत सरकार को सूचित करें।

ये भी पढ़ेंः Punjab में नशे पर डबल वार: CM Mann को मिला गर्वनर का साथ, निकालेंगे पदयात्रा

पंजाब सरकार ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 9779100200 नंबर जारी किया है, जिस पर व्हाट्सएप (Whatsapp) के जरिए नशा तस्करों की जानकारी साझा की जा सकती है। सीएम मान ने आश्वासन दिया कि शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।