Weather Update: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है।
Weather Update News: उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) घूमने जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बता दें कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (Western Himalayan Region) में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक सोमवार से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च तक आंधी, तूफान और बारिश (Rain) के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Weather Alert: देश के 20 राज्यों में कुछ बड़ा होने वाला है!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा मौसम में बदलाव
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, सोमवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 24 से 28 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 26 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 27 मार्च तक और उत्तराखंड में 26 और 27 मार्च को बारिश हो सकती है।
बढ़ेगा अधिकतम तापमान
अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। लेकिन, इसके बाद तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में भी अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। गुजरात में 24 और 25 मार्च को तटीय क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है, और इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

राज्यों में हुई बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय में तेज हवाएं चलीं। केरल और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
दिल्ली-NCR बढ़ेगा तापमान
दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहा। इस दौरान सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिकता के साथ 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें आया नगर में 34.0, लोधी रोड में 33.6 व पालम में 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
ये भी पढ़ेः Income Tax: इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले..1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने वाला है
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। साथ ही, दिन के समय सूरज अपने तेवर दिखाएगा। इससे अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। ऐसे में लोग गर्मी से और परेशान होंगे और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

