Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इन दो सेक्टरों में पिछले 36 घंटों से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की इन 2 सोसायटी (Society) में 20 हज़ार लोग पानी को तरस रहे हैं। बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के अल्फा-1 और अल्फा-2 सेक्टरों में पिछले 36 घंटों से पानी (Water) की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोग पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं। इन सेक्टरों (Sectors) के निवासी परेशान हैं और बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्राधिकरण (Authority) की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट..25 मार्च से गाड़ी चलाने में आपके पसीने छूटेंगे!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
शिकायतों का प्राधिकरण पर नहीं पड़ा कोई असर
क्षेत्रवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण (Authority) ने केवल तीन पानी टैंकर भेजे हैं, जो 20 हजार लोगों की पानी की आवश्यकता के हिसाब से नाकाफी साबित हुए हैं। अल्फा-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज के बाद 36 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
पाइपलाइन लीकेज और सड़क पर जलभराव
अल्फा-2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी (Subhash Bhati) ने प्राधिकरण की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की समस्या अक्सर उत्पन्न होती रहती है, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जलापूर्ति जल्दी बहाल नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्राधिकरण (Authority) ने दावा किया है कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन लीकेज ज्यादा होने के कारण मरम्मत में समय लग रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर आवाज उठाने को मजबूर होंगे।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: Supertech इकोविलेज-1 के लोग सावधान!..देखिए वीडियो
क्षेत्रवासियों ने सीईओ से किया निवेदन
क्षेत्रवासियों ने सीईओ (CEO) से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन (Pipeline) की मरम्मत करवाई जाए और जलापूर्ति बहाल की जाए। उनका कहना है कि ग्रेटर नोएडा को हाईटेक सिटी कहा जाता है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अब किसी गांव से भी बदतर हो रही है।
