Manu Bhaker

Manu Bhaker: CM Maan से मिलीं ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर

पंजाब
Spread the love

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने पंजाब के CM Maan से मुलाकात की।

CM Maan: पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर देश का नाम करने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhakar) भारत लौट आई हैं। चारों तरफ मनु की जीत के ही चर्चे हैं। एक ओलंपिक में लगातार 2 पदक जीतने वाली मनु पहली भारतीय बन गई हैं। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) से मुलाकात की है। सीएम मान ने मनु को ओलंपिक में इतिहास रचने के लिए बधाई दी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़े: CM Maan की ओर से भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि शुक्रवार को मनु ने पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) से मुलाकात की। सीएम मान ने उनकी ऐतिहासिक जीत पर उन्‍हें बधाई दी। इसके साथ ही भारतीय निशानेबाज ने सीएम मान के साथ अपनी जीत का अनुभव भी शेयर किया। पंजाब के सीएम मान ने ओलंपिक पदक विजेता के साथ फोटो भी खिंचवाई है।

मनु ने 2 कांस्य पदक जीतकर बनाया इतिहास

मनु भाकर (Manu Bhakar) ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 2 कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया। भारतीय निशानेबाज के माता-पिता ही नहीं बल्कि आज पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab की Bhagwant Maan सरकार ने रजिस्ट्रेशन रेवेन्यू में बनाया रिकॉर्ड

आसान नहीं था पेरिस तक पहुंचने का सफर

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) तक जाने का मनु का सफर इतना आसान नहीं था। इससे पहले वह डिप्रेशन से भी गुजरीं हैं। टोक्यो ओलंपिक में मिली हार के बाद उन्‍हें काफी बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ा था। उस दौरान मनु की पिस्‍टल ने उन्‍हें धोखा दे दिया था। तकनीकी खराबी आने की वजह से टोक्‍यो ओलंपिक में मनु को हार का सामना करना पड़ा था।