9 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 9 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 58 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार रात 12 बजकर 9 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज परशुराम द्वादशी है। साथ ही शुक्रवार को रुक्मणी द्वादशी भी मनाई जाएगी। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जाएगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है। आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां दी जा सकती हैं। यह आपके लिए आत्म-प्रदर्शन का सुनहरा अवसर है, जिससे आपको प्रमोशन या नई भूमिका मिल सकती है। व्यापारियों के लिए टैक्स या कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। लोन की स्वीकृति या ईएमआई भुगतान में राहत मिलेगी। नई तकनीक या उपकरणों पर निवेश करना लाभकारी रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आर्थिक मदद भी मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपको कोई ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको यदि बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना हो, तो वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा। आपको करियर के मामले में जबर्दस्त लाभ होगा। आपको पब्लिक डीलिंग, मीडिया, रिसर्च, या सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। बिजनस में टेक्नॉलजी से जुड़ी नई रणनीति अपनाएं, सफलता मिलेगी। पत्नी या जीवनसाथी का सहयोग आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा। कोई पुराना कर्ज या बिल चुकता किया जा सकता है। ध्यान रखें, जोखिम भरे निवेश से बचना उचित रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और व्यवसाय में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको लोगों का पूरा सहयोग लेना होगा। आपको किसी संतान के कोर्स को लेकर उन्हें कहीं बाहर दाखिला दिलाना पड़ सकता है। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकते हैं। आपको उनको लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। माताजी की सेहत में कोई गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए फायदे का दिन है। अपने आसपास के माहौल को ध्यान से समझना और सहयोगात्मक रवैया अपनाना आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद होगा। ऑफिस में टीमवर्क से आपको नई भूमिका या प्रॉजेक्ट मिल सकता है जिससे आपको लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों को ग्रांट या प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। व्यापार में किसी पुराने क्लाइंट से डील फाइनल होगी। कोई रुका हुआ पेमेंट या कमीशन मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट गड़बड़ा सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होगी। आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको कानूनी मामले में सावधान रहकर चलना होगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलत जगह रखी दवाइयां हो जाती हैं बेअसर, जानें इन्हें रखने का सही दिशा और स्थान
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ रहेगा। चंद्रमा और शुक्र का शुभ संयोग आपको ऐसी जगह ले जाएगा जहां से लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, या क्रिप्टो जैसी स्पेकुलेटिव फील्ड में लाभ संभव है, बशर्ते पहले से रिसर्च किया गया हो। कोई पुराना मित्र आपको निवेश का शानदार सुझाव दे सकता है। नई नौकरी के ऑफर पर गंभीरता से विचार करें। ऑफिस में कोई पुरानी गलती सुधर सकती है जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके पुराने आर्थिक बोझ से राहत मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या इंक्रिमेंट की तैयारी कर सकते हैं। घरेलू खर्चों के लिए बजट बनाना आवश्यक होगा। व्यापारियों को किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। नया ऑर्डर प्राप्त हो सकता है जिससे मासिक आमदनी में वृद्धि होगी। बैंक से लोन या फंडिंग को लेकर कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है। साइड इनकम पर भी ध्यान दें।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपके परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसके लिए आपको अपने पिताजी से राय लेने की आवश्यकता है। बिजनेस में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को उनके पुराने शहरों से कोई नुकसान हो सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में रख दें इस पंछी का टूटा पंख, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों की तरक्की होगी और धन के मामले में लाभ होगा। यह समय आर्थिक रूप से आपको मजबूत करेगा, बशर्ते आप योजनाबद्ध तरीके से चलें। राजनीति, प्रशासन या सरकारी क्षेत्र में पदोन्नति या बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप बिजनस में नया निवेश शुभ रहेगा। पुराने लेनदेन से लाभ संभव है। अकाउंटिंग, फाइनेंस, बीमा या बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ है। पिता या वरिष्ठजनों से आर्थिक सलाह मिल सकती है जो दीर्घकालिक लाभ देगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और आप मौज-मस्ती करके पूरा आनंद लेंगे। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में कोई बदलाव करने की सोचेंगे, जो अपने सीनियर की मदद के बिना ना करें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
