21 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी इन किताबों को न रखें सिर के नीचे वरना लगेगा वास्तु दोष

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और विभिन्न कार्यों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा और आपको काफी भागदोड़ करनी पड़ सकती है। पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा। आपके रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में आपको धन का निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर आपको पूरा लाभ होगा। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और शेयर मार्केट में निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो जातक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं, वह किसी बड़ी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। आपकी कोई गुप्त बात परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज भाग्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा और आपके लाभ में वृद्धि होगी। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खरचा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे तो आपको सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की योजनाओं को बहुत ही समझदारी से बनाने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय की योजनाएं फैलेगी। आप आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य में आप तेजी दिखाएंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपने यदि किसी संपत्ति का सौदा किया, तो वह भी बाद में आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

 कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों का दिन लाभ में बीतेगा। आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। अपने माता-पिता का सुख सहयोग मिलेगा और आपको लाभ होगा। पत्‍नी के बीमार होने से आप पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। भाई बंधुओं से आपकी खूब जमेगी। व्यापार में तेजी आएगी। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। प्रेम व  सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। सभी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको संतान के विवाह में आ रही बाधा के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को ज्ञान प्राप्‍त होगा और आज आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। आपके मन में परोपकार की भावना विकसित होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य में आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिलने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। आप यदि किसी काम में अपने माता-पिता से सलाह करेंगे, तो वह आपके खूब काम आएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान देगा। यदि आपने शेयर मार्केट में धन लगाने का सोचा है, तो उससे पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें।

मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका बहुत समय से लटका कार्य पूर्ण होगा। किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आज आप कुछ अलग हटकर करने के बारे में सोचेंगे।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-21 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 21 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)