Delhi मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro ) के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यह बदलाव दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन (Pink Line) पर ट्रेनों के चलने के समय में किया गया है। नई व्यवस्था 10 मई तक लागू रहेगी। डीएमआरसी (DMRC) ने एक विज्ञप्ति जारी कर समय के बदलाव की सूचना दी है।

ये भी पढ़ेंः Supertech इकोविलेज-2 में आज बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो…!
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (Pink Line) पर मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर (Majlis Park-Maujpur Corridor) के निर्माण के कारण 10 मई तक सुबह के समय मेट्रो ट्रेनों के संचालन में टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कुछ स्टेशनों पर ट्रेनें 12 मिनट से एक घंटा 10 मिनट तक देरी से चलेंगी। जाफराबाद (Jafrabad) से मौजपुर-बाबरपुर के बीच 9 मई तक रात 11:03 मिनट के बाद ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
आपको बता दें कि मेट्रो फेज 4 में निर्माणाधीन मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से जुड़े काम के कारण 10 मई तक पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रेनें सुबह 12 मिनट से एक घंटा दस मिनट तक देरी से चलेंगी। यह व्यवस्था 10 मई तक इसी प्रकार लागू रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में डीलर से 2 दुकान ख़रीदे, लुटा बैठे 42 लाख रुपये
डीएमआरसी (DMRC) के अनुसार शिव विहार स्टेशन (Shiv Vihar Station) से पहली मेट्रो सुबह 6 बजे के स्थान पर 7 बजे, मौजपुर-बाबरपुर से सुबह 6 बजे के बजाए 7:10 बजे, दु्र्गाबाई देखमुख साउथ कैंपस स्टेशन से सुबह 6 बजे के स्थान पर 6:12 बजे, आईपी एक्सटेंशन से सुबह 6 बजे के स्थान पर 6:53 बजे और सराय काले खां से सुबह 6:15 के बजाए 6:36 बजे मिलेगी। वहीं 9 मई यानी आज तक मजलिस पार्क से आखिरी मेट्रो ट्रेन 11 बजे रात के बजाए 11:30 बजे चलेगी।
