Vastu Tips: गलत दिशा में रखी मेडिसिन से बढ़ सकती है बीमारी, जानें कौन सी है सही दिशा
Vastu Tips: जब भी कोई बीमार होता है तो जल्दी ठीक होने के लिए दवाइयों (Medicines) का सहारा लेना ही पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दवा लेने के बाद भी अगर फायदा न हो रहा हो, तो इसके पीछे कोई और वजह हो सकती है? वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक, दवाइयों को घर में गलत दिशा या गलत स्थान पर रखने से उनका असर कम हो सकता है। इससे बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती और इलाज पर ज्यादा खर्च भी करना पड़ता है। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए वास्तु के मुताबिक सही दिशा में दवाइयां (Medicines) रखने से सही परिणाम मिलते हैं। आइए आज के इस खबर में जानते हैं, दवाइयां रखने की सही दिशा क्या है और वे कौन-सी दिशाएं हैं, जहां दवाइयां नहीं रखनी चाहिए।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में बिल्कुल ना लगाएं ये पौधे, सांपों का बनता है बसेरा
दवाइयां रखने की सही दिशा
हिंदू धर्म (Hinduism) के जानकारों का मानना है कि सूर्य आरोग्य यानि स्वास्थ्य लाभ के देवता हैं। इनकी दिशा पूर्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शीघ्र लाभ के लिए दवाइयों को पूर्व दिशा में रखना चाहिए। घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में भी दवाइयां रखी जा सकती हैं। दवाइयों के स्टोरेज के लिए उत्तर दिशा भी उपयुक्त मानी गई है। लेकिन कभी भी दवाइयां पूजा घर या देवी-देवताओं के पास नहीं होनी चाहिए, नहीं तो यह हमेशा जिंदगी का हिस्सा बन जाएगी।
इन दिशाओं में नहीं रखनी चाहिए मेडिसिन
दक्षिण-पूर्व दिशा
दक्षिण-पूर्व दिशा (South-East direction) में कभी भी भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए, नहीं तो दवाइयां बेअसर हो सकती हैं। रोगी का दवा लेना कभी कभी खत्म नहीं होगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी बन सकती है विघ्न का कारण, जानें इसे लगाने के सही वास्तु नियम
उत्तर और पश्चिम दिशा
वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि उत्तर और पश्चिम दिशा दिशा में दवाइयां रखने से व्यक्ति की हालत और गंभीर हो सकती है। इसलिए इस दिशा में दवा रखने की मनाही है।
सिरहाने के पास
वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट (Vastu Shastra Expert) बताते हैं कि कभी भी दवाइयों को बिस्तर पर या सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से बीमारी लंबे समय तक नहीं जाती है।
किचन
फर्स्ट एड बॉक्स (First Aid Box) या मेडिसिन बॉक्स को गलती से भी किचन में नहीं रखना चाहिए। यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।
एक ही स्थान पर न रखें दवाइयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हमेशा एक ही स्थान पर दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से वहां बहुत ज्यादा नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है, जो पूरे घर में भी फैल सकती है। यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों को बढ़ा सकता है।
स्वस्थ जीवन के लिए सही दवाइयों के साथ-साथ उनका सही स्थान भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के इन आसान नियमों को अपनाकर न सिर्फ दवाओं का असर बढ़ाया जा सकता है, बल्कि जल्दी स्वास्थ्य लाभ भी पाया जा सकता है। अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं या दवाएं असर नहीं कर रही हैं, तो एक बार घर में दवाइयों की दिशा जरूर जांचें।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
