21 November 2025 Ka Rashifal

21 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि दिल्ली NCR
Spread the love

21 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 21 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 16वां दिन है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में ही गोचर करेंगे। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:36 ए.एम. से 12:24 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 2:46 पी.एम. से 4:06 पी.एम. तक रहेगा। आज का दिन विशेष है क्योंकि आज प्रदोष व्रत के अगले दिन की तिथि चल रही है। साथ ही वार के अनुसार शुक्रवार का व्रत रखा जा सकता है, जो शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य और संयम दिखाने की आवश्यकता है। यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें, लेकिन बिजनेस में आपको अच्छे कामों से एक नई पहचान मिलेगी। जीवनसाथी भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप अपनी किसी गलती को दोबारा ना दोबाराएं, नहीं तो आपके बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)  आज के दिन कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में आप सफल रहेंगे। आपके करीबी लोग आपकी मदद करने को तैयार रहेंगे, लेकिन उन पर पूरी तरह निर्भर होना ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंख बंद करके विश्वास करना आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि आप महत्वपूर्ण फैसले खुद लें।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं, यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें और आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो इससे बाद में आपकी समस्या और बढ़ेंगी। कोई शारीरिक समस्या यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह बढ़ सकती है, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगेगी। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज आप व्यापार में कोई नई शुरुआत करने पर विचार कर सकते हैं। इस प्रयास में आपको कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आज के दिन मदद देना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसका लाभ आपको भविष्य में देखने को मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे और नए काम में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। पार्टनरशिप में आपको धोखा मिलने की संभावना है। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है और आपको आपका उधार दिया हुआ धन मिलने से खुशी होगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन आप जिस भी काम को करने का संकल्प लेंगे, उसके पूरे होने की संभावनाएं काफी मजबूत रहेगी। एडमिशन कराना हो, यात्रा पर जाना हो या कोई जरूरी सामान खरीदना हो इन सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। इसके साथ ही अटका हुआ पैसा भी आपको मिलने की संभावना दिख रही है।

तुला राशि (Libra)  आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे, लेकिन बेफिजूल का खर्च भी आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। यदि आपने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया था, तो उसमें आपको अच्छा बेनिफिट मिलने की संभावना है।  आप किसी अजनबी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपको अपनी कार्ययोजना में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। यह बदलाव आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक तौर पर आज दबाव कम रहेगा। छोटी-मोटी देनदारियां चुकाने के बाद भी आपकी सेविंग्स पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। परिवार के सदस्यों की कुछ ज़रूरतें पूरी करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, लेकिन आपका किसी से कोई लड़ाई-झगड़े की संभावना हो, तो आप उसमें चुप रहने की कोशिश करें। आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिस पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  घर-परिवार में किसी सदस्य की सेहत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यहीं है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई नया घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक काम मिलने से खुशी होगी और आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपकी कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान करेगी।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों का मूड थोड़ा खराब रह सकता है। विपरीत हालातों से मन परेशान रहेगा। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधों को लेकर शिकायत रहेगी। जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आयेंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें