8 January 2026 Ka Rashifal: 8 जनवरी 2026, गुरुवार को गुरु और चंद्रमा की युति से बेहद शुभ गजकेसरी राजयोग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष में इस योग को धन, सम्मान और करियर उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इस योग के प्रभाव से कई राशियों के जातकों को नौकरी, व्यवसाय और आर्थिक मामलों में अचानक लाभ मिलने के योग हैं। मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए यह दिन खास तौर पर शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का करियर राशिफल।
5 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

मेष राशि का करियर राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियां अब खत्म होने लगेंगी। किस्मत आपका साथ देगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साइड बिजनेस या पार्ट-टाइम काम शुरू करने का यह सही समय है। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभ देगी।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
वृष राशि का करियर राशिफल
वृष राशि के जातकों का दिन परिवार और मांगलिक कार्यों में बीतेगा। करियर और जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा। खर्च करते समय सावधानी रखें और जरूरी चीजों पर ही पैसा लगाएं। नौकरी या बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। शाम को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि का करियर राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति से भरा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम में तेजी से सफलता मिलेगी। विरोधी भी आपकी तरक्की देखकर हैरान होंगे। हालांकि, इस सफलता को बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत जरूरी होगी। सही दिशा में किया गया प्रयास आगे चलकर धन लाभ देगा।
कर्क राशि का करियर राशिफल
कर्क राशि के लोगों का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों में बीतेगा। किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। ऐसे में बड़े फैसले लेने से बचें। स्थान परिवर्तन या शिफ्ट होने का विचार मन में आ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
सिंह राशि का करियर राशिफल
सिंह राशि वालों को आज करियर और बिजनेस को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। काम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यह समय आराम करने का नहीं बल्कि मेहनत बढ़ाने का है। नई योजना और रणनीति पर काम करने से आगे चलकर अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि का करियर राशिफल
कन्या राशि के जातकों को आज काम के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फायदा जरूर मिलेगा। अभी किया गया प्रयास भविष्य में आर्थिक लाभ देगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। छोटे-छोटे फायदे लगातार मिलते रहेंगे।
तुला राशि का करियर राशिफल
तुला राशि वालों का मन आज थोड़ा अशांत रह सकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सामना हो सकता है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। समझदारी और सही रणनीति से आप मुश्किल हालात से बाहर निकल सकते हैं।
वृश्चिक राशि का करियर राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम से जुड़ा तनाव कम होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। अधिकारियों से अच्छे संबंध आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
धनु राशि का करियर राशिफल
धनु राशि वालों को नए संपर्क से करियर में लाभ मिलेगा। पुराने कामों का फल अब मिलने लगेगा। रुका हुआ पैसा पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न करें। शाम को किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि का करियर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से पहचान बढ़ेगी। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को लेन-देन में लाभ होगा। दिनभर कोई न कोई अच्छी खबर मिलती रहेगी।
कुंभ राशि का करियर राशिफल
कुंभ राशि वालों को आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह करियर के लिए उपयोगी साबित होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि का करियर राशिफल
मीन राशि के जातकों को रिसर्च और पढ़ाई से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी को उधार न दें। माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लाभ देगा।
