3 July 2025 Ka Rashifal

3 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

3 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 3 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन मध्यम रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी सहयोगी या कर्मचारी की लापरवाही से वित्तीय नुकसान हो सकता है। लेन-देन में चूक से बचें। यदि आप व्यवसाय में हैं तो किसी पुराने क्लाइंट से डील रिन्यू हो सकती है। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर है। यदि कोई नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो दोपहर बाद अच्छा अवसर मिल सकता है। शाम को गाड़ी या मशीनरी से जुड़ा कोई खर्च संभव है। आपको ऑफिस के मामले में च्‍छा प्रदर्शन करने की उम्‍मीद है और लाभ के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Astro: गुरु के मिथुन राशि में उदय से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल-मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, लेकिन जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना लें। आप अपने घर के लिए कुछ चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए खानपान पर थोड़ा संयम रखें।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों की किस्‍मत साथ दे रही है। ग्रहों की शुभ दशा से आपको बड़ा लाभ होने की उम्‍मीद है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और मान सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। रहेगा, जिससे आप निर्णय लेने में सफल होंगे। आज आपको व्यापार में कोई बड़ा भुगतान मिल सकता है या रुका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद है। नई साझेदारी या जॉब ऑफर मिल सकता है, लेकिन दस्तावेज सावधानी से जांचें। आयात-निर्यात, मीडिया, टेक्नॉलजी और शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। दीर्घकालिक निवेश के लिए यह समय उपयुक्त है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए अकस्मात धन लाभ लेकर आने वाला है। आपको अपने धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं। आप किसी काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन तरक्‍की से भरा होगा। रोजगार या प्रमोशन की दिशा में शुभ संकेत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। व्यवसायियों को विशेषकर लग्जरी प्रॉडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में लाभ होगा। पुराने डीलर्स या सप्लायर्स से संपर्क करें। आर्थिक विस्तार के लिए अनुकूल समय है। निवेश में जल्दबाज़ी न करें, परंतु जमीन-जायदाद से जुड़ा निर्णय लाभकारी हो सकता है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात का अवसर न गवाएं। आपके लिए लाभ के योग बने हैं।

ये भी पढ़ेंः Surya Gochar: सूर्य गोचर की वजह से इन 4 राशियों पर बरसेगा अपार धन!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर आपको कुछ जरूरी टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर थोड़ा टेंशन ले सकते हैं, लेकिन आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आपका किसी नए घर आदि को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप धन को लेकर किसी से कोई वादा ना करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन भाग्‍य से भरपूर होगा। राजनीतिक व प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को मान-सम्मान मिलेगा। नई नौकरी के इच्छुक लोगों को इंटरव्यू कॉल आ सकती है। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन बड़े निवेश को कुछ दिन स्थगित करना बेहतर रहेगा। बैंक या सरकारी कामों से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नया प्रॉजेक्ट शुरू करने से पहले कानूनी कागजातों की जांच जरूर करें। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। यदि कोई पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको जीवनसाथी के लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। दिन की शुरुआत लाभकारी होगी, विशेष रूप से यदि आप टूरिज्म, शिक्षा या आयात-निर्यात व्यवसाय से जुड़े हैं। कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है या कर्ज मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर प्रमोशन या कार्यभार वृद्धि की चर्चा संभव है। धन संचय की अच्छी योजनाएं बनेंगी। दोपहर बाद कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन निर्णय अपने अनुभव से लें। व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपको धन सम्‍मान का लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है आपको काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आपके घर मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील हुई थी तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। जीवनसाथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा। नई नौकरी की तलाश सफल हो सकती है, विशेषकर तकनीकी, मीडिया या बैंकिंग क्षेत्र के लोगों के लिए। फ्रीलांसर या कंसल्टेंट्स के लिए नए क्लाइंट मिलने के योग हैं। चंद्रमा का प्रभाव आपके काम में गंभीरता और परिपक्वता लाएगा। लेन-देन के मामलों में सचेत रहें। कोई झूठा वादा हो सकता है। निवेश के मामले में किसी करीबी की सलाह मददगार साबित होगी। सायंकाल के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा। कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके घर में मनमुटाव बढ़ेंगे, जिससे सदस्यों के बीच कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है और दूरियां आने की संभावना है। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आपको अपने माता-पिता से पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।