29 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 29 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 24वां दिन है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:48 ए.एम. से 12:30 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 9:31 ए.एम. से 10:50 ए.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि है तथा शनिवार होने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने हेतु शनिदेव के साथ संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन धन प्राप्ति के मामले में दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा और आप अपने कामों को पूरी मेहनत से करेंगे, जिससे आपको एक अच्छा मुकाम भी हासिल होगा। संतान के करियर को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। बिजनेस में भी आपको कुछ बड़ी डीलों को फाइनल करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप काफी व्यस्त रहेंगे।
वृष राशि (Taurus) आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्च पर ध्यान देने के लिए रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की सोचेंगे। कोई वाहन खरीदने की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है, लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। परिवार में आप जरूरत से ज्यादा खर्चों को बढ़ा सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए अपने कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी अपने किसी सहयोगी से बेवजह लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपने पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवन साथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और जिससे दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों का आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा, इसलिए आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। कोई कानूनी मामला यदि आप कोई टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपके कुछ नए कामों को गति मिलेगी। संतान की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। आपको कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई सरकारी काम समय से पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। आपको अपने खर्चो को थोड़ा कंट्रोल करके चलना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन किसी प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आपको थोड़ी समस्या होगी।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी काफी खुश रहेंगे। घर में यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
