14 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 14 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 11 मिनट पर सूर्य वृष राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हें ऑफिस में अच्छा काम करने के लिए सम्मान मिल सकता है। यदि वे अपने काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो वह भी मिल सकता है। जरूरी काम में पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी और आपको पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा। रात का समय परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा और कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्रमें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान धर्म के कार्यों में भी आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आपकी कोई बात परिवार में कोई वाद-विवाद खड़ा करा सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखकर कोई बात बोले।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को भूलकर भी न लांघें, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत!
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों को सावधानी से बिताने की सलाह है। फिजूल के खर्चों से बचना अच्छा रहेगा। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो उनकी तकलीफ बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुकावट आ सकती है और उन्हें नुकसान हो सकता है। अचानक आर्थिक रूप से फायदा होने से उनकी रुचि धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगी। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने काम के साथ-साथ अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप यदि किसी काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी, परंतु कुछ विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण ग्राहक से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार के आर्थिक मामलों में व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। निवेश करने से पहले सही सलाह लें तो आपको धन लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज आपको अपने ईषालु और झगड़ालू शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से नुकसान होगा। परिवार में यदि कोई बात भी हो तो आप उसे उसमें चुप रहने की कोशिश करें। आज आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा और आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लिए दिन सकारात्मक है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को सरकारी योजनाओं या बैंक से आर्थिक सहायता मिल सकती है। संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। पुराने निवेशों से भी रिटर्न मिलने की संभावना है। कोई नया व्यापारिक समझौता लाभदायक रहेगा और आपके जीवन में तरक्की के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में पड़कर कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा। बच्चों की सेहत के प्रति आप सचेत रहें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि पारिवारिक बिजनेस में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से बेवजह खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लिए दिन करियर और धन के मामले में शुभ है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में तेजी आने की संभावना है। आपकी समझदारी से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है लेकिन वह मानसिक शांति देगा। कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। आपका दिन उन्नति से भरा होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा, क्योंकि आप अपने साथी की बातों को पूरा महत्व देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को करने में समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। आप अपने घर की साफ-सफाई और रख रखाव का भी पूरा ध्यान देंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सायंकाल में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी!
कुंभ राशि (Aquarius) मीन राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। अटका हुआ कार्य पूरा होगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग को रुकी हुई डील पूरी होने की संभावना है। सामाजिक पहचान बढ़ेगी, जिससे नए क्लाइंट्स से संपर्क बनेगा। धन लाभ की संभावना है, खासकर लेन-देन या पुराने कर्ज से राहत मिलने के रूप में। साझेदारी में काम करने वाले लोग स्पष्ट संचार रखें तो आपके लिए आने वाले समय में लाभ के योग बनेंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर काम करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अत्यधिक फायदे के चक्कर में ज्यादा धन ना लगाएं, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
