1 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः अप्रैल में आने वाले हैं इन 4 राशियों के शुभ दिन, लक्ष्मी जी का रहेगा आशीर्वाद

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने का पहला सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह धन की आवक कम और खर्च की अधिकता जयादा रहेगी। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अपेक्षा से कम फलदायी साबित होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है। आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल कर लें तो आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। शाम का वक्‍त प्रसन्‍नता में बीतेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लोगों का मन धार्मिक कार्य में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है। आपके धन में वृद्धि होगी और आज आपसे कोई पैसा उधार मांग सकता है, सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने के पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाही नौकरी या फिर आय के साधन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा या फिर कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपके द्वारा किए गये प्रयास सफल होंगे। विदेश यात्रा और वहां से जुड़े कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। यइ सप्ताह सिंह राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर लेकर आयेगा।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपकी कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन आप सभी कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें और पैसे न दें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन आज सम्‍मान से भरा होगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपके लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नज़र रखें। अपने अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा, अथवा किसी के इलाज हेतु जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुुरुआत से ही मिले हुए टारगेट को पूरा करने की चुनौती बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिलने कारण मन खिन्न रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का लाभ होगा। अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में आपकी रुचि बढे़गी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से आप पर निजी एवं पेशेवर जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसे आपको बेहतर तरीके से निभाने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का हल निकालने के लिए चिंता नहीं चिंतन करने की जरूरत रहेगी। खास तौर पर जब आपको तमाम प्रयासों के बावजूद करियर में आपको औसत परिणामों की प्राप्ति हो रही हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ होगा। आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनस के साथ साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाएं। आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह के शुरुआत से ही आपको कार्यों में मनोकूल सफलता और लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। पूरे सप्ताह आपको अपने इष्टमित्रों, उच्चाधिकारियों एवं परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसकी मदद से आप अपने सोचे हुए कार्यों को समय पर बेहतर तरीके से पूरा कर पाने में सफल होंगे।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-1 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 1 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)