Jharkhand के सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात दी।
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल (2.0) का पहला साल पूरा होने पर राज्य के युवाओं (Youth) को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि आज 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य नियुक्ति पत्र (Appointment letter) वितरण समारोह में सीएम सोरेन ने स्वयं करीब 10 हजार युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। पढ़िए पूरी खबर…
इस मौके पर सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। इसके अलावा राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

10 हजार युवाओं का सपना हुआ साकार
इस ऐतिहासिक समारोह में झारखंड के विभिन्न विभागों में चयनित लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए। इनमें JPSC से चयनित 200 से अधिक युवा भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर युवाओं के हाथों में नियुक्ति पत्र थमाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैदान में उपस्थित हजारों युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
वादों को पूरा करने की दृढ़ संकल्प
सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि 2019 में जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। युवाओं को सरकारी नौकरी देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है और मात्र एक साल में 10 हजार नियुक्तियां इसका जीवंत प्रमाण हैं।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में हेमंत सरकार की पहल, नेतरहाट में शुरू हुई रोमांचक सफारी
केंद्र के असहयोग के बावजूद आगे बढ़ता झारखंड
नेताओं ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के असहयोगी रवैये के बावजूद झारखंड अपनी विकास यात्रा पर अडिग है। ‘हम संघर्ष की धरती से हैं, हमें संघर्ष करना आता है। जनता के हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भरोसा जता रही है और हम उस भरोसे पर खरा उतर रहे हैं,’ एक वरिष्ठ नेता ने समारोह में कहा।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: विधवा महिलाओं को नई जिंदगी देने की पहल, हेमंत सरकार लेकर आई बड़ी योजना
मोरहाबादी मैदान में गूंजते जय झारखंड के नारे और युवाओं की चमकती आंखें बता रही थीं कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड न केवल अपने वादे पूरे कर रहा है, बल्कि युवाओं के सपनों को भी पंख दे रहा है।
